तीन स्टोन क्रेशर पर लगाया गया 28 लाख जुर्माना
डीएम पुलकित गर्ग के निर्देश के क्रम में अवैध खनन, परिवहन, ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने को राजस्व विभाग एवं खनन विभाग द्वारा संयुक्त जॉच में माधव...
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग के निर्देश के क्रम में अवैध खनन, परिवहन, ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने को राजस्व विभाग एवं खनन विभाग द्वारा संयुक्त जॉच में माधव स्टोन क्रशर, शंकर पार्वती स्टोन क्रशर व एसआर ग्रेनाइट ग्राम गोड़ा के विरुद्ध उप्र खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण का निवारण) नियमावली 2018 के अन्तर्गत कार्यवाही की संस्तुति की गयी। माधव स्टोन क्रशर के विरुद्ध लगभग 18 लाख का जुर्माना आरोपित किया गया है। शंकर पार्वती स्टोन क्रशर के विरुद्ध 5 लाख तथा एसआर ग्रेनाइट के विरुद्व 5 लाख का जुर्माना आरोपित किया गया है। इस प्रकार शोर्स प्वाइंट, सम्बन्धित स्टोन क्रशर्स के विरुद्व 28 लाख आरोपित किया गया है। खान अधिकारी रणवीर कुमार सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि 1 व 2 जुलाई को उपरोक्त स्टोन क्रशर्स से सम्बन्धित 11 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये थाना भरतकूप की अभिरक्षा में दिया गया है। इसी प्रकार गठित टास्क फोर्स द्वारा 1 जनवरी से 30 जून तक कुल 297 उपखनिज लदे वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये जुर्माना 179 लाख निर्धारित मद में जमा कराया गया। इसके अतिरिक्त अवैध खनन, परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध 5 प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है तथा 16 परिवाद न्यायालय में दायर किये गये हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
