आबकारी टीम ने शराब दुकानों का किया स्थलीय निरीक्षण

जनपद में एलआईसी तिराहा के पास स्थित आबकारी दुकानों के आसपास साफ सफाई के दृष्टिगत डीएम के दिए गए निर्देश के अनुपालन के क्रम में आबकारी टीम द्वारा...

Jul 3, 2026 - 10:43
Jul 3, 2026 - 10:44
 0  3
आबकारी टीम ने शराब दुकानों का किया स्थलीय निरीक्षण

शराब दुकान के पास गंदगी मिलने पर दो हजार का जुर्माना

टीम ने निरीक्षण कर स्वच्छता बनाए रखने के दिए निर्देश

चित्रकूट। जनपद में एलआईसी तिराहा के पास स्थित आबकारी दुकानों के आसपास साफ सफाई के दृष्टिगत डीएम के दिए गए निर्देश के अनुपालन के क्रम में आबकारी टीम द्वारा देशी शराब दुकानों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। देशी शराब दुकान कर्वी माफी के सामने कूड़ेदान होने के बावजूद कुछ लोगों द्वारा उपयोग में लायी गयी प्लेट, गिलास, पानी के पाउच कूडेदान में न डालकर सामने नाले में डालने से गंदगी पायी गयी। इस सम्बंध में शराब दुकान के आनुज्ञापी को सख्त निर्देश के बाद नाले की साफ सफाई करायी गयी। आनुज्ञापी को दुकान पर साफ सफाई न होने के कारण दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। एलआईसी के निकट अन्य देशी शराब दुकान पसियाना तिराहा का भी निरीक्षण किया गया। इस दुकान पर कूड़ेदान की व्यवस्था के साथ नोटिस भी लिखा है कि गंदगी कूड़ेदान में डाले। निरीक्षण के क्रम में साफ सफाई के लिए दुकान अनुज्ञपियों एवं विक्रेताओ तथा खानपान की दुकानों, कैंटीन, गुमटी आदि के संचालकों को स्वच्छता बनाए रखने एवं दुकानों से होने वाली गंदगी को कूड़ेदान में ही फेंकने, दुकानों में कूड़ेदान की समुचित व्यवस्था तथा आसपास गंदगी न फैलाने के लिए निर्देशित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0