मंदाकिनी नदी पुलघाट की सफाई में जुट गई बुंदेली सेना
मंदाकिनी नदी सफाई अभियान के तहत बुंदेली सेना ने पुलघाट में नदी की सफाई की। यहां बड़े पैमाने पर चोई और कचरा नदी...
3-4 दिन में घाट की सीढ़ियों को काई रहित करने का लक्ष्य
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी सफाई अभियान के तहत बुंदेली सेना ने पुलघाट में नदी की सफाई की। यहां बड़े पैमाने पर चोई और कचरा नदी से बाहर निकाला गया। सेना का लक्ष्य है कि घाट की सीढ़ियों को काई रहित किया जाये। फिलहाल फिसलन की वजह से लोग सीढ़ियों में इस घाट पर गिरकर चोटहिल हो रहे थे।
बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह नें बताया कि नगर का पुलघाट सर्वाधिक प्रयोग होने वाला घाट है। मुक्तिधाम की वजह से इस घाट में हजारों लोग डुबकी लगाते हैं। गंदगी और प्रदूषण की वजह से पुलघाट कराह रहा था। इसी वजह से घाट की विधिवत सफाई का निर्णय लिया गया। अगले 3-4 दिन तक इसी घाट में सफाई की जायेगी। ताकि इसे पूरी तरह साफ स्वच्छ किया जा सके। यहां एक घाट को लोगों नें विसर्जन घाट बनाकर गंदगी से पाट रखा है। इस घाट को साफ करने के साथ ही नहाने वाले दो घाटों को काई और प्रदूषण से रहित किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
