प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने ली अधिवक्ताओं की बैठक
शनिवार को प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रशासनिक न्यायमूर्ति विवेकशरण की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में अधिवक्ताओं की बैठक हुई...
नई कचहरी निर्माण को दिया ज्ञापन
चित्रकूट। शनिवार को प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रशासनिक न्यायमूर्ति विवेकशरण की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। जिसमें अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुशील मिश्रा ने कहा कि कचहरी परिसर मैं जगह का अभाव है। जल्द नई कचहरी का निर्माण होना चाहिए। इसी संदर्भ में एक ज्ञापन भी दिया गया। एडवोकेट काउंसिल ऑफ इंडिया के जिला प्रभारी रामप्रकाश पांडेय एड ने कहा कि जूनियर अधिवक्ताओं के बैठने की भारी अव्यवस्था है। कचहरी परिसर में जगह नहीं है। इसलिए जल्द कचहरी की नई बिल्डिंग बनाई जानी चाहिए। वहीं जिला विधिक प्राधिकरण के लीगल डिफेंस आनंद मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ता तथा न्यायाधीशों और अधिकारियों को कचहरी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर नई कचहरी का निर्माण होता है तो जनहित में समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
महासचिव विजयप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि जिले में बार एवं बेंच का सामंजस्य बेहतर है। वही कोषाध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा कि यहां पार्किंग की भारी अव्यवस्थाएं व्याप्त हैं। बैठक में प्रमुख रूप से जनपद न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राकेश यादव, प्रशासनिक सचिव प्रिया द्विवेदी. वरिष्ठ अधिवक्ता गोपालदास अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सत्यहरण यादव, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मण त्रिपाठी, पूर्व महासचिव पंकज त्रिपाठी, रवि माथुर, अशोक कुशवाहा आदि मौजूद रहे। प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने भरोसा दिया कि वह समस्या को गंभीरता से फोरम में रखेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
