विश्व पर्यावरण दिवस : पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कस्बा,  तहसील एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण शुद्ध करने के उद्देश्य...

Jun 7, 2024 - 01:25
Jun 7, 2024 - 01:26
 0  6
विश्व पर्यावरण दिवस : पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

राजापुर (चित्रकूट)। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कस्बा,  तहसील एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण शुद्ध करने के उद्देश्य से वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार झा, नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा, उद्योग व्यापार मंडल के लोगों ने छायादार पौधों का रोपण किया। एसडीएम ने कहा कि वायु, ध्वनि, जल आदि प्रदूषणों को दूर करने के लिए वृक्षों का होना अतिजरूरी है। मानव जीवन को ऑक्सीजन देने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे में अधिक से अधिक पौधरोपण कर उनकी देखभाल करें। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के सतीश मिश्रा, समाजसेवी महेंद्र मिश्रा, सत्य प्रकाश पांडेय, राम सजीवन यादव आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0