बांदा में कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता को क्यों मार डाला?

जमीन जायजाद के लिए लोग आए दिन रिश्तो का कत्ल कर रहे हैं ताजा मामला जनपद बांदा का है जहां जायजाद के लिए बेटे ने अपने ही पिता को जनेऊ के जरिए गला घोट कर मार डाला।

Nov 2, 2020 - 19:02
 0  1
बांदा में कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता को क्यों मार डाला?


जमीन जायजाद के लिए लोग आए दिन रिश्तो का कत्ल कर रहे हैं।ताजा मामला जनपद बांदा का है जहां जायजाद के लिए बेटे ने अपने ही पिता को जनेऊ के जरिए गला घोट कर मार डाला। पुलिस ने आज हत्यारे  पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।


 घटना अतर्रा थाना अंतर्गत ग्राम खम्हौरा में गत 14 अक्टूबर को हुई थी। घटना की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक काशी प्रसाद कुशवाहा अतर्रा रोड बांदा रोड पर अनिल सोनी की आढत पर रात्रि में चौकीदार चौकीदारी करता था। 13 अक्टूबर की रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके पहने हुए जनेऊ से उनके गले को कस कर हत्या कर दी। जिसका मुकदमा उनकी पत्नी गोढिया ने थाने में पंजीकृत कराया था।

मामले की पुलिस ने विवेचना शुरू की ,साक्ष्य संकलन के दौरान कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए मृतक के पुत्र विजय बहादुर कुशवाहा का नाम इस हत्याकांड में प्रकाश में आया।अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक अपने बेटे  विजय बहादुर से बहुत परेशान था क्योंकि वह आए दिन पिता को प्रताड़ित कर रहा था।जिससे परेशान होकर उसने अपनी जमीन अपने पोते राहुल कुशवाहा के नाम लिखने का फैसला किया था।

अभियुक्त के 5 लड़के हैं, अभियुक्तों को ऐसा लग रहा था कि यदि जमीन एक लड़के के नाम चली जाएगी तो बाकी परिवार भूखों मरने लगेगा। इसके कारण उसने अपने पिता की ही हत्या करने की योजना बना डाली। योजना के तहत 13 अक्टूबर की रात वह शराब पीकर अनिल सोनी की आढत के पीछे से दीवाल चढ़कर आढत पर पहुंचा जहां उसके पिता सो रहे थे। उसने अपने पिता को उन्हीं के जनेऊ से गला कस कर मार डाला। अभियुक्त को आज का खम्होरा मोड अतर्रा बांदा रोड से गिरफ्तार किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0