चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ा, रामघाट पर 124.30 मीटर पहुंचा

मंदाकिनी नदी के रामघाट पर जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष, सिंचाई खंड प्रथम कर्वी...

Sep 25, 2026 - 14:49
Sep 25, 2026 - 14:55
 0  31
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ा, रामघाट पर 124.30 मीटर पहुंचा
AI Generated IMAGE

दोपहर 2 बजे दर्ज हुआ जलस्तर, खतरे के निशान से 2.20 मीटर नीचे; बढ़ते जलस्तर पर निगरानी जारी

चित्रकूट। मंदाकिनी नदी के रामघाट पर जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष, सिंचाई खंड प्रथम कर्वी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को सुबह 6 बजे नदी का जलस्तर 123.900 मीटर दर्ज किया गया, जो दोपहर 2 बजे तक बढ़कर 124.300 मीटर पहुंच गया।

जलस्तर के आंकड़ों के अनुसार सुबह 8 बजे 124.000 मीटर, सुबह 9:30 बजे 124.100 मीटर, 11 बजे 124.150 मीटर, दोपहर 1 बजे 124.250 मीटर और दोपहर 2 बजे 124.300 मीटर दर्ज किया गया। विभाग ने नदी के जलस्तर का ट्रेंड लगातार बढ़ता हुआ (Increasing) बताया है।

मंदाकिनी नदी के रामघाट पर न्यूनतम जलस्तर (LWL) 123.500 मीटर निर्धारित है, जबकि खतरे का स्तर 126.500 मीटर है। इस लिहाज से दोपहर 2 बजे दर्ज जलस्तर खतरे के निशान से 2.20 मीटर नीचे रहा।

वहीं, विभागीय आंकड़ों के मुताबिक 29 अगस्त 2026 को उच्चतम बाढ़ स्तर (HFL) 135.200 मीटर दर्ज किया गया था। फिलहाल नदी के बढ़ते जलस्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0