केंद्रीय राज्य मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बताएं जीत के मंत्र

बृहस्पतिवार को जिला भाजपा कार्यालय में जिला पदाधिकारियों एवं जिला चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री एवं..

केंद्रीय राज्य मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बताएं जीत के मंत्र

बृहस्पतिवार को जिला भाजपा कार्यालय में जिला पदाधिकारियों एवं जिला चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश चुनाव की सह प्रभारी अन्नपूर्णा यादव ने कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र बताएं वही भाजपा में शामिल हुए बांदा के पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज सहित उनके साथ भाजपा में शामिल होने वाले विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, प्रमुख व्यापारी नेताओं का भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा कमल पत्रिका पहनाकर स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड की सभी सीटों पर विजय पताका फहराने को भाजपा ने कमर कसी

जिले की चुनाव प्रबंधन समिति, जिला पदाधिकारियों तथा जिले के जनप्रतिनिधियों की आवश्यक बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश चुनाव की सह प्रभारी, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार अन्नपूर्णा देवी यादव ने कहा कि चुनाव का बिगुल बज चुका है।

आने वाले 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड क्षेत्र की 52 की 52 सीटें भाजपा के पक्ष में आएं, इस लक्ष्य के साथ हमें चुनाव में लगना है। सरकारें तो पहले भी बनती थी परंतु वह एक परिवार के लिए तथा एक जाति के लिए होती थी। वोटों के लिए तुष्टीकरण का घिनौना खेल खेला जाता था। शासन में बाहुबली रहते थे, उत्तर प्रदेश में माफिया राज था। भाजपा की योगी सरकार उत्तर प्रदेश में सुशासन स्थापित कर रही है। 

यह भी पढ़ें - बुंदेलखण्ड को लेकर अखिलेश के दावों के बाद भाजपा ने जारी किया वीडियो

इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय में भाजपा परिवार में शामिल हुए नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष तथा व्यापारी नेता राजकुमार राज सहित उनके साथ शामिल होने वालों में संतोष कुमार ओमर उर्फ सत्तन भैया, रामलाल गुप्ता पूर्व खंड विकास अधिकारी, शिव शंकर गुप्ता पूर्व प्रत्याशी बांदा विधानसभा, वीरेंद्र गुप्ता पूर्व प्रधान मटौध, पंकज अग्रवाल, हुकुम चंद्र गुप्ता, संदीप अग्रवाल, संतोष शुक्ला पूर्व सभासद, राकेश गुप्ता आयरन डीलर, श्याम लाल गुप्ता, उमेश गुप्ता, आकाश ओमर आकाश सिनेटरी, महेश गुप्ता, कुलदीप रैकवार, अलंकार तिवारी, मनोज चौरसिया, अनिल गुप्ता, मनीष गुप्ता ठेकेदार, जगदीश चौरसिया को भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने कमल पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। जबकि संचालन जिला महामंत्री संजय सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला भाजपा प्रभारी कमलावती सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह तथा इंद्रपाल सिंह पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता तथा लवलेश सिंह, तिंदवारी विधानसभा प्रभारी दिनेश तिवारी,प्रांतीय परिषद सदस्य बलराम सिंह कछवाह तथा अजय पटेल, माताबदल प्रजापति, गिरिजेश तिवारी, अखिलेश नाथ दीक्षित, कल्लू सिंह राजपूत, नरेंद्र सिंह नन्ना, प्रभाकर अवस्थी, रामकरण सिंह बच्चन, धर्मेंद्र त्रिपाठी, संतू गुप्ता,संतराम सिंह ,भरत सिंह, सुधीर सिंह चेयरमैन, राम प्रसाद सोनी, ब्लाक प्रमुख सोनू सिंह, प्रेम नारायण द्विवेदी, मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी तथा कार्यालय प्रमुख दिलीप गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - सपा की सरकार आने पर देंगे नौजवानों को नौकरी : अखिलेश यादव

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1