बुंदेलखण्ड को लेकर अखिलेश के दावों के बाद भाजपा ने जारी किया वीडियो

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ही सियासी दंगल में जुबानी जंग शुरू हो गयी है। समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव..

Dec 2, 2021 - 07:04
Dec 2, 2021 - 07:16
 0  1
बुंदेलखण्ड को लेकर अखिलेश के दावों के बाद भाजपा ने जारी किया वीडियो

बुंदेलखण्ड पर सियासत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ही सियासी दंगल में जुबानी जंग शुरू हो गयी है। समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को बुंदेलखण्ड में मौजूदा सरकार पर विकास नहीं कराने का आरोप लगाया। साथ ही दावा किया कि सपा की सरकार में बुंदेलखण्ड का विकास हुआ है। इस पर उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक वीडियो जारी कर अखिलेश के दावों की पोल खोलने की कोशिश की है। अखिलेश के बयान के साथ 2017 का एक वीडियाे जोड़ा गया है, जिसमें बुंदेलखण्ड का एक व्यक्ति पानी की समस्या को उठा रहा है।

यह भी पढ़ें - ललितपुर में अखिलेश यादव ने योगी सरकार को जमकर घेरा, कही ये बड़ी बातें

दरअसल, अखिलेश यादव समाजवादी वियज रथ यात्रा निकाल रहे हैं। वह बुधवार को बुंदेलखण्ड पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए विकास के मामले में भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का इंजन बुंदेखण्ड में आकर फेल हो जाता है। मौजूदा सरकार ने कोई विकास का कार्य नहीं किया है। सपा ने बुंदेलखण्ड को विकास से जोड़ा है। यह बात भाजपा को नागवार गुजरी।

पार्टी के ट्वीटर हैण्डल से वीडियो जारी कर सपा अध्यक्ष पर जोरदार पलटवार किया है। इसमें दो वीडियो का मिश्रण किया गया है। पहले अखिलेश यादव अपने कार्यकाल में विकास के दावे कर रहे हैं। उसी में आगे भाजपा ने वर्ष 2017 का पुराना वीडियो जोड़ा है जिसमें पानी की समस्या को लोग उठा रहे हैं। भाजपा के बुंदेलखण्ड क्षेत्र के उपाध्यक्ष अनिल यादव ने हिन्दुस्थान समचार से फोन पर बात करते हुए कहा कि बुंदेलखण्ड क्षेत्र की अगर किसी ने चिंता की है तो वह केवल भाजपा और उसकी सरकारों ने की है।

यह भी पढ़ें - भाजपा पर वार होगा, बाइस में बदलाव होगा : समाजवादी पार्टी

भाजपा नेता अनिल यादव ने डिफेंस कॉरीडोर, बुंदेलखण्ड एक्सप्रेसवे समेत अपनी सरकार की अन्य उपलब्धियां गिनाईं

यहां की सबसे बड़ी समस्या पानी की थी। उसे दूर करने के लिए हर घर जल योजना शुरू की गयी है। देश से जोड़ने के लिए योगी सरकार बुंदेलखण्ड एक्सप्रेसवे बना रही है। जल्द ही यह एक्सप्रेसवे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इससे विकास को गति मिलेगी। अर्जुन सहायक परियोजना से सिंचाई की समस्या दूर होगी। देश में दो डिफेंस कॉरीडोर पास हुए। केन्द्र सरकार ने एक डिफेंस कॉरीडोर बुंदेलखण्ड को दिया। इससे क्षेत्र के विकास को चार चांद लगेगा।

भाजपा नेता अनिल यादव कहते हैं कि इस प्रकार से भाजपा सरकार ने पीने के पानी से लेकर खेतों की सिंचाई तक का प्रबंध किया। एक्सप्रेसवे के माध्यम से कनेक्टविटी तो डिफेंस कॉरीडोर के माध्यम से रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। यहां की जनता देख रही है। अच्छी बात है कि अखिलेश यादव को यह विकास नहीं दिख रहा है। आने वाले चुनाव में वह जनता को नहीं दिखेंगे। जनता उन्हें पहचानने से मना कर देगी।

यह भी पढ़ें - अखिलेश यादव भी बोले अमन हत्याकांड की सीबीआई की जांच हो

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2