दिव्यांगजनों के भरण पोषण की धनराशि के बारे में यूपी के राज्य मंत्री ने कही ये बड़ी बात
केन्द्र व प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को सशक्त व स्वावलम्बी बनाने के लिए अनेक योजनायें संचालित...
 
                                बांदा, केन्द्र व प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को सशक्त व स्वावलम्बी बनाने के लिए अनेक योजनायें संचालित करते हुए उनके मनोबल और सम्मान को बढाने का कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार ने दिव्यांगजनों के भरण-पोषण की धनराशि को बढाकर 1000 प्रतिमाह की है। जल्दी ही यह राशि बढ़ाकर 1500 कर दी जाएगी। यह बात उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
यह भी पढ़े : मध्यप्रदेश : नवरात्रि के पहले दिन जारी होगी कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची : सुरजेवाला
उन्होंने बताया कि सरकार प्रदेश में 11 लाख दिव्यांगजनों के 1100 करोड़ रूपये की धनराशि भरण पोषण में खर्च कर रही है। सरकार द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में 37 करोड़ की धनराशि से दिव्यांगजनों को कृतिम अंग वितरण किया जायेगा। दिव्यांगजनों को उच्च शिक्षा हेतु दो विश्वविद्यालय प्रदेश में संचालित हैं, जिनमें लगभग 6500 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। दिव्यांगजन इन विश्वविद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं।
यह भी पढ़े : पितृ अमावस्या 14 अक्टूबर को विदा होंगे पुरखे
उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों के विवाह हेतु प्रदेश सरकार 35 हजार रूपये आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, इसके साथ ही दिव्यांगजनों हेतु 20 हजार रूपये दुकान निर्माण हेतु 25 प्रतिशत अनुदान पर तथा 10 हजार की धनराशि दुकान संचालन के लिए ऋण की सुविधा भी दे रही है। उन्होंने बताया कि उ.प्र. परिवहन निगम की बसों में दिव्यांगजनों को निःशुल्क परिवहन सुविधा के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास भी प्राथमिकता पर दिये जा रहे हैं। कहा कि दिव्यांगजन सरकार के अभिन्न अंग हैं, उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या नही होनेे दी जायेगी और उनका हर सम्भव सहयोग केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है।
यह भी पढ़े : अमावस्या मेले के लिए रेलवे ने चलाई मेला स्पेशल ट्रेन
इसके पहले उन्होने सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधीन भारतीय कृतिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) एवं जिला प्रशासन बांदा के सहयोग से सामाजिक अधिकारिता शिविर में आज एपिड योजना के अन्तर्गत 331 दिव्यांगजनों को 54 लाख 90 हजार की धनराशि के 569 सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण सरदार बल्लभ भाई पटेल ऑक्सीजन पार्क बांदा में किया।
यह भी पढ़े : मध्यप्रदेश : 17 नवम्बर को 64 हजार 523 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान
कार्यक्रम में सांसद आर.के.सिंह पटेल,विधायक नरैनी श्रीमती ओममणि वर्मा, आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस उप महानिरीक्षक विपिन कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल, पंकज अग्रवाल अध्यक्ष जिला कॉपरेटिव बैंक, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, संदीप कुमार सहायक प्रबन्ध एलिम्को, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी अभिषेक चौधरी सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
 Like
        0
        Like
        0
     Dislike
        0
        Dislike
        0
     Love
        0
        Love
        0
     Funny
        0
        Funny
        0
     Angry
        0
        Angry
        0
     Sad
        0
        Sad
        0
     Wow
        0
        Wow
        0
     
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


 
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            