मध्यप्रदेश : नवरात्रि के पहले दिन जारी होगी कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची : सुरजेवाला

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद जहां भाजपा के उम्मीदवार...

Oct 13, 2023 - 06:55
Oct 13, 2023 - 07:02
 0  3
मध्यप्रदेश : नवरात्रि के पहले दिन जारी होगी कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची : सुरजेवाला

नई दिल्ली/भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद जहां भाजपा के उम्मीदवार अपने प्रचार अभियान में जुट गए हैं, तो वहीं कांग्रेस अभी तक अपने उम्मीदवारों के नाम ही घोषित नहीं कर पाई है। ऐसे में सभी को कांग्रेस की सूची का इंतजार है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची नवरात्रि के पहले दिन जारी होगी।

यह भी पढ़े : मध्य प्रदेश पहुंची प्रियंका गांधी से मुख्यमंत्री शिवराज ने किए तीखे सवाल

दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। बैठक के बाद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बैठक में काफी सीटों पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़े : मप्र मुख्यमंत्री शिवराज ने किया चुनावी प्रचार का शंखनाद, कांग्रेस पर बरसे

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों की सूची की घोषणा के सवाल पर कहा कि अभी हमने लगभग 60 सीटों पर चर्चा की है, फिर से हमारी बैठक होगी, तभी लिस्ट फाइनल करेंगे। हम श्राद्ध के बाद अपनी सूची की घोषणा करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : मप्रः जनाक्रोश रैली के समापन पर राहुल गांधी ने साधा भाजपा पर निशाना

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0