यमुना नदी की उफान में नमामि गंगे परियोजना के दो पिलर तबाह

कुरारा विकास खंड क्षेत्र के हरौलीपुर में निर्माणाधीन नमामि गंगे परियोजना के यमुना नदी के बाढ़ से पुल के दो पिलर क्षतिग्रस्त हो गए..

यमुना नदी की उफान में नमामि गंगे परियोजना के दो पिलर तबाह

हमीरपुर,

  • 48 गांवों के लोगों को पानी मुहैया कराने के लिए यमुना नदी किनारे बन रहा था प्लांट
  • यमुना नदी की बाढ़ में नमामि गंगे परियोजना का इंटेक बेल हो गया चौपट

कुरारा विकास खंड क्षेत्र के हरौलीपुर में निर्माणाधीन नमामि गंगे परियोजना के यमुना नदी के बाढ़ से पुल के दो पिलर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कुरारा क्षेत्र के हरौलीपुर गांव में यमुना नदी पर नमामि गंगे परियोजना से क्षेत्र के 48 गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए निर्माण कार्य चल रहा है। तीन दिन पूर्व केबिनेट मंत्री राकेश सचान ने जिला प्रशासन के साथ मौके पर जाकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था।

वहीं यमुना नदी में आई बाढ़ के चलते निर्माणाधीन इंटर टेक बाढ़ को नहीं झेल पाया। इसके दो पिलर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जो कि निर्माण कार्य में प्रश्न चिन्ह है। ग्रामीणों का कहना है कि लगता है कि जैसे निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस निर्माण कार्य का निरीक्षण करने हर महीने कोई न कोई मंत्री आता रहता है। घटिया निर्माण की जांच कराए जाने की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें - हमीरपुर सिटी फारेस्ट में किशोरी और महिला से दरिंदगी में दो आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें - यमुना, बेतवा नदियों के उफान से जान बचाकर पेड़ पर लिपटा अजगर

यह भी पढ़ें - यमुना, बेतवा नदी की बाढ़ में डूबा लघु सिंचाई विभाग

हि.स

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
2
sad
2
wow
2