तिरंगा यात्रा निकाल शहीदों को अर्पित की गई श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने राष्ट्रीय, प्रदेश व क्षेत्रीय नेतृत्व के आह्वान पर स्वतंत्रोत्सव के उपलक्ष्य में मऊ...

Aug 14, 2024 - 00:21
Aug 14, 2024 - 00:24
 0  2
तिरंगा यात्रा निकाल शहीदों को अर्पित की गई श्रद्धांजलि

राष्ट्रभक्ति के गीतो की धुन पर उत्साह में झूमते रहे युवा

भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने राष्ट्रीय, प्रदेश व क्षेत्रीय नेतृत्व के आह्वान पर स्वतंत्रोत्सव के उपलक्ष्य में मऊ मानिकपुर विधानसभा में जिलाध्यक्ष हीरो मिश्रा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा जोरवारा टोल प्लाजा से आरम्भ होकर मऊ नगर पंचायत के मुख्य चौराहों से होते हुये सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वन्दे मातरम, वीर शहीदों का बलिदान याद रखेगा हिन्दुस्तान के नारे गुंजायमान रहे। डीजे पर राष्ट्रभक्ति के गीतो की धुन पर युवा उल्लास और उत्साह में झूमते रहे। यह यात्रा भाजपा जिला महामंत्री आलोक पांडेय व युवा मोर्चा महामंत्री मोहित मिश्रा के संयोजन में निकली। इसके बाद शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

यह भी पढ़े : प्रार्थना के दौरान छात्र-छात्राएं स्कूल में हुए बेहोश, मचा हड़कंप

तिरंगा यात्रा में कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, दिनेश तिवारी, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, पूर्व विधायक आनंद शुक्ल, ब्लॉक प्रमुख रामनगर गंगाधर मिश्र, राजेश जायसवाल, आनंद पटेल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : डीएम ने भूमि अधिग्रहण के प्रगति की समीक्षा कर दिए निर्देश

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0