इस सरकार ने प्रदेश में गुंडों और माफियाओं का सफाया कर दिया : राज्यमंत्री नीलिमा कटियार

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जनपद बांदा द्वारा जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता के नेतृत्व में विशाल युवा सम्मेलन कार्यक्रम बांदा के..

Jan 4, 2022 - 01:29
Jan 4, 2022 - 01:32
 0  4
इस सरकार ने प्रदेश में गुंडों और माफियाओं का सफाया कर दिया : राज्यमंत्री नीलिमा कटियार
राज्यमंत्री नीलिमा कटियार (Minister of State Neelima Katiyar)

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जनपद बांदा द्वारा जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता के नेतृत्व में विशाल युवा सम्मेलन कार्यक्रम बांदा के अतर्रा रोड में स्थित रामलीला मैदान में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने कहा कि इस सरकार ने सभी के लिए विकास की योजनाओं को लागू करके सभी को लाभान्वित किया है। इस सरकार में हम सब की माताएं बहने सुरक्षित हैं, इस सरकार ने प्रदेश में गुंडों और माफियाओं का सफाया कर दिया है।

युवा सम्मेलन में हजारों की संख्या में युवाओं और युवतियों ने पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ उपस्थित होकर अपनी सहभागिता की। सम्मेलन में सभी ने आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतकर भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने का संकल्प लिया। विशिष्ट अतिथि के रुप में भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू रहे।

यह भी पढ़ें - जनता का मिल रहा जबरदस्त आर्शीवाद, फिर बनेंगी भाजपा सरकार : केशव प्रसाद मौर्य

युवा सम्मेलन में बांदा चित्रकूट लोकसभा के सांसद आरके पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, बांदा सदर विधानसभा से विधायक प्रकाश द्विवेदी, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, नारैनी विधायक राज करन कबीर, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल, जगराम सिंह चौहान, बलराम सिंह कछवाह, अशोक त्रिपाठी जीतू, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा इंद्रपाल सिंह पटेल, ममता मिश्रा, जिला महामंत्री भाजपा अखिलेशनाथ दीक्षित, धर्मेंद्र त्रिपाठी, जिला मंत्री दिनेश यादव भारतीय जनता युवा मोर्चा जनपद बांदा द्वारा जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भाजयुमो के जिला प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो पंकज तिवारी, युवा सम्मेलन कार्यक्रम की प्रवासी शिखा मिश्रा के साथ-साथ भाजयुमो के जिला महामंत्री संदीप द्विवेदी, शशांक परमार, जिला उपाध्यक्ष इंद्रेश द्विवेदी, नवनीत गुप्ता, विवेक त्रिपाठी, जिला मंत्री संदीप सिंह योगराज तिवारी, सूरज दिनकर, मीडिया प्रभारी आशीष सिंह पटेल व सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - भाजपा श्री राम मंदिर निर्माण का पैसा पार्टी चलाने में कर रही है खर्च : सतीश मिश्रा

यह भी पढ़ें - बसपा ने बांदा की 3 में से 2 विधानसभा सीटों से प्रत्याशियों के नाम किए घोषित

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1