बैठक कर बनाई रणनीति, कार्यकारिणी का हुआ गठन

शहर के बलदाऊ मंदिर कसहाई रोड मे सोमवार को अटेवा की सहयोग जागरूकता बैठक हुई...

Sep 17, 2024 - 00:48
Sep 17, 2024 - 00:50
 0  1
बैठक कर बनाई रणनीति, कार्यकारिणी का हुआ गठन

26 सितम्बर को अटेवा निकालेगा आक्रोश मार्च

चित्रकूट। शहर के बलदाऊ मंदिर कसहाई रोड मे सोमवार को अटेवा की सहयोग जागरूकता बैठक हुई। 

प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप सैनी ने कहा कि अटेवा ही पुरानी पेंशन के लिए लड़ रहा है। पुरानी पेंशन शत प्रतिशत बहाल होगी। इसके लिए सभी मिलकर संघर्ष करें। प्रदेश सयुंक्त मंत्री वीरेंद्र सिंह पटेल ने संगठन की मजबूती और संघर्ष को बताया। मंडल पर्यवेक्षक कनौजिया ने संगठन के संघर्ष और इतिहास से अवगत कराया। सबको संगठन के साथ संघर्ष करने को कहा। मंडल संगठन मंत्री व जिला सरंक्षक महेन्द्र पटेल ने 26 सितम्बर को आक्रोश रैली मे सभी को शामिल होने पर जोर दिया। इसके साथ ही जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमे नीरज, मलखान, अनंत चौरसिया को जिला सह सयोंजक, कप्तान जिला मंत्री, विक्रम, दीपक को जिला संगठन मंत्री, धर्मेंद्र जिला सोसल मीडिया प्रभारी, दिनेश गर्ग जिला मीडिया प्रभारी, प्रेम नारायण सिंह जिला आईटी सेल प्रभारी, अरबिंद सदर ब्लॉक सयोंजक, सुधींद्र सिंह पहाड़ी ब्लॉक सयोंजक, बलराम रामनगर ब्लॉक सयोंजक, विनोद ब्लॉक सयोंजक मानिकपुर, प्रमोद ब्लॉक सयोंजक मऊ, ब्लॉक मंत्री अमर मनोनीत किये गये। बैठक मे आगामी 26 सितम्बर को आक्रोश मार्च कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। संचालन आनंद यादव डायरेक्टर टीचर सोसाइटी ने किया। इस मौके पर जीतेन्द्र सिंह, लवलेश, अमर बहादुर, अमरनाथ यादव, देवेश, आलोक आदि शिक्षक उपस्थित रहें। जिला कोषाध्यक्ष कमलेश गुप्ता, महामंत्री मथुरा प्रसाद, जिला सयोंजक राजेश ने आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0