प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बांदा कार्यक्रम रद्द

बांदा कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 8 जनवरी को दीक्षांत समारोह का आयोजन प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में..

Jan 7, 2022 - 05:07
Jan 7, 2022 - 05:08
 0  1
प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बांदा कार्यक्रम रद्द

बांदा कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 8 जनवरी को दीक्षांत समारोह का आयोजन प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महामहिम आनंदीबेन पटेल को सम्मिलित होना था लेकिन अपरिहार्य कारणों से उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है अब इस कार्यक्रम में राजभवन से वर्चुअल के माध्यम से भाग लेंगी।

यह जानकारी राजपाल के एडीसी अभिनव ठाकुर द्वारा दी गई है।  बताते चलें कि पिछले 36 घंटे से जनपद में रुक रुक कर लगातार बारिश हो रही है। इस तरह का मौसम अभी 2 दिन तक और बने रहने की संभावना को देखते हुए राज्यपाल कार्यक्रम रद्द किया गया है। बताते चलें कि कृषि विश्वविद्यालय में हर साल आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का यह तीसरा कार्यक्रम है जब किसी न किसी कारणवश रद्द किया गया है।

यह भी पढ़ें - दीक्षान्त समारोह में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के उप महानिदेशक डा. आर.सी अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे

यह भी पढ़ें - कृषि विश्वविद्यालय बांदा का सप्तम दीक्षान्त समारोह 8 जनवरी को प्रस्तावित

यह भी पढ़ें - पोषण, स्वास्थ एवं आजिविका सुरक्षा के लिये फल एवं सब्जियों का महत्व - कुलपति

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1