कृषि वैज्ञानिकों ने विकसित की अलसी एवं तिल की तीन नई प्रजातियां
बुन्देलखंड के कृषकों के हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्ववद्यिालय निरन्तर..

बुन्देलखंड के कृषकों के हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्ववद्यिालय निरन्तर नई-नई उपलब्धियों को अर्जित कर रहा है।
इसी कड़ी में विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा अलसी एवं तिल में तीन नई उन्नत प्रजातियों का विकास किया गया है।
3 फरवरी, 2021 को उ0प्र0 राज्य बीज विमोचन उपसमिति, लखनऊ के 58 वीं बैठक में अलसी की एलएमएस 2012-42 (बीयूएटी अलसी-3) तथा तिल की एमटी 2013-3 (बीयूएटी अलसी-1) प्रजातियो को भी विमोचन हेतु अनुससिंत किया गया।
यह भी पढ़ें - विकास के साथ डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ता झांसी मंडल
इसके अलावा 9 नवम्बर, 2020 को आयोजित भारत सरकार की केन्द्रीय फसल मानक नाॅटीफिकेशन एवं विमोचन उपसमिति की 85 वीं बैठक में विश्वविद्यालय द्वारा विकसित अलसी की एलएमएस 2015-31 (बीयूएटी अलसी-4) को विमोचित किया गया।
ये प्रजातियां बुन्देलखंड क्षेत्र तथा आस-पास के अन्य राज्यों के किसानों के लिए विश्वविद्यालय का महत्वपूर्ण योगदान मानी जा रही है ।
यह भी पढ़ें - रैगिंग के मामले में 4 लड़कियों को पांच-पांच साल की कैद
कृषि विश्वविद्यालय बाँदा के कुलपति डाॅ. यू.एस. गौतम ने अपने वैज्ञानिकों के इस बड़ी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा क्षेत्र व देश के किसानों के लिए उपयोगी तकनीकियों के सतत् विकास हेतु प्रयत्नशील रहने के लिए हौसला आफजाई की।
कुलपति नें विश्वविद्यालय के शोध निदेशालय के अधिकारियों तथा इन प्रजातियों की इजात करने वाले वैज्ञानिक डाॅ. वी.पी. नगाइच, डाॅ. पी.के. सोनी, डाॅ. एम.एम. तिवारी (स्व.), डाॅ. ए.सी. मिश्रा तथा डाॅ. सी.एम. सिंह को बधाई देते हुए साधुवाद दिया।
ज्ञात हो कि कृषि विश्वविद्यालय, बांदा के वैज्ञानिको के द्वारा बुन्देलखण्ड मे उत्पादित होने वाली दलहन, तिलहन व खाद्यान वाली फसलों पर शाोध कार्य किया जा रहा है। शोध हेतु विभिन्न परियोजनाओं संचालित हो रही है।
यह भी पढ़ें - नोएडा में हैंडीक्राफ्ट और ट्वॉय इंडस्ट्री का बिजनेस करने वालों को सुनहरा मौका, पढ़ें पूरी खबर
What's Your Reaction?






