कलश यात्रा के साथ श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ

धर्मनगरी के बूडे हनुमान मंदिर में श्रीमदभागवत कथा का मंगलवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ...

Sep 11, 2024 - 00:24
Sep 11, 2024 - 00:25
 0  1
कलश यात्रा के साथ श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ

चित्रकूट। धर्मनगरी के बूडे हनुमान मंदिर में श्रीमदभागवत कथा का मंगलवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा मंदिर से खाकी अखाड़ा तक पहुंची। इसके बाद मुख्य यजमान बजरंगबली को पहले दिन नारद मोह की कथा का मार्मिक वर्णन किया गया।

कथा व्यास कामतन के आचार्य मनोज महराज ने नारद मोह की कथा का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भागवत सुनने से पापों का क्षरण होता है। हर तरह की व्यथा का निवारण होता है और व्यक्ति के दैहिक, दैविक तापों का शमन होता है। कथा जीवन जीने की कला सिखाती है और सांसारिक बंधनों को तोड़कर व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। पहले दिन की कथा के पूर्व धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। बूडे हनुमानजी मंदिर से शुरु होकर कलश यात्रा खाकी अखाड़ा तक गई। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में स्थानीय महिलाएं और आसपास के लोग मौजूद रहे। विधिविधान से पूजन अर्चन के बाद पहले दिन की कथा की शुरुआत हुई। कथा के यजमान बूडे हनुमानजी है। इसके अलावा पुजारी रामजी दास, गंगा आरती के पुजारी केशरी तिवारी, आनंद सिंह पटेल, बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह समेंत विभिन्न मठ-मंदिरों के पुजारी, संत आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0