सेक्स रैकेट को पकड़ा, छह लड़कियां व दो लड़के गिरफ्तार

मकरोनिया पुलिस ने महिला थाना पुलिस के सहयोग से दीनदयाल नगर में कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट को पकड़ा..

Sep 13, 2022 - 03:46
Sep 13, 2022 - 03:48
 0  17
सेक्स रैकेट को पकड़ा, छह लड़कियां व दो लड़के गिरफ्तार
फाइल फोटो

सागर,

मकरोनिया पुलिस ने महिला थाना पुलिस के सहयोग से दीनदयाल नगर में कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट को पकड़ा। पुलिस ने दीनदयाल नगर में केंद्रीय विद्यालय के पास कार्रवाई करते हुए मौके से 6 लड़कियों व दो लड़कों को पकड़ा। मकरोनिया थाना प्रभारी एमके जगेत ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के पास सेक्स रेकैट संचालित होने की सूचना मिली थी।

इसकी तत्काल ही महिला थाना प्रभारी रीता सिंह को सूचना दी गई। महिला पुलिस के साथ दीनदयाल नगर कालोनी के अलावा बड़तूमा में छापा मारा। वहां से छह लड़कियां व दो लड़कों को पकड़ा है। इनमें से दो लड़कियां शिलांग की निवासी हैं। एक लड़की गढ़ाकोटा की रहने वाली हैं। शेष लड़कियां सागर निवासी हैं। वहीं पकड़े गए दोनों लड़के सागर के रहने वाले हैं। गौरतलब है कि इससे पहले मकरोनिया में बंडा रोड पर संचालित एक होटल में भी कार्रवाई की गई थी। जहां से सेक्स रैकेट पकड़ा गया था।

यह भी पढ़ें - हाईटेंशन लाइन में चिपक गया बंदर, तीन दिन बाद चमत्कार..

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड की बदनाम विधा राई ने, इस शख्सियत को दिलाया पद्मश्री सम्मान

यह भी पढ़ें - बुन्देलखण्ड की प्रसिद्ध राई लोकनृत्य कलाकार रामसहाय पांडे को पद्मश्री अवार्ड

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 0
Angry Angry 2
Sad Sad 0
Wow Wow 3