रूस ने शुरू किया यूक्रेनी शहरों पर कब्जा, बर्दियांस्क व खेरसॉन पर लहराया रूसी झंडा

किसी अंतरराष्ट्रीय दबाव के आगे न झुकते हुए यूक्रेन पर रूस का ताबड़तोड़ हमला जारी है। अब रूस ने यूक्रेन के शहरों पर कब्जे करने शुरू कर दिये हैं..

Mar 2, 2022 - 01:32
Mar 2, 2022 - 01:34
 0  10
रूस ने शुरू किया यूक्रेनी शहरों पर कब्जा, बर्दियांस्क व खेरसॉन पर लहराया रूसी झंडा

कीव, 

किसी अंतरराष्ट्रीय दबाव के आगे न झुकते हुए यूक्रेन पर रूस का ताबड़तोड़ हमला जारी है। अब रूस ने यूक्रेन के शहरों पर कब्जे करने शुरू कर दिये हैं। बंदरगाह शहर बर्दियांस्क के बाद अब खेरसॉन शहर पर भी रूस ने अपना झंडा लहरा दिया है।

यह भी पढ़ें - यूक्रेन के खारकीव पर रूसी हमले में भारतीय छात्र नवीन की मौत

यूक्रेन पर हमले के सातवें दिन रूस ने खेरसॉन शहर पर कब्जे का एलान किया। इससे पहले रूसी सेना बंदरगाह शहर बर्दियांस्क पर कब्जे का एलान कर चुकी है। बर्दियांस्क आजोव सागर पर क्रीमिया के उत्तर-पश्चिम में स्थित है।

बर्दियांस्क के बाद रूसी सेना ने जिस खेरसॉन शहर पर कब्जा किया है, क्रीमिया प्रायद्वीप के उत्तर में स्थित इस शहर की आबादी 2.8 लाख है। क्रीमिया पर 2014 में रूस ने कब्जा कर लिया था। रूस ने रविवार को ही खेरसॉन शहर को घेरने की बात कह दी थी।

यह भी पढ़ें - यूक्रेन का दावा, रूस के 5300 सैनिक मारे

खेरसॉन के मेयर इगोर कोलयखायेव ने कहा कि रूसी सेना ने रेलवे स्टेशन और खेरसॉन नदी के बंदरगाह पर कब्जा कर लिया है। रूस के सैनिकों की शहर के सेंट्रल स्क्वायर पर मौजूदगी और रात के समय शहर की प्रमुख इमारत के पास हुई लड़ाई की पुष्टि भी हो गई है।

खेरसॉन की सड़कों पर भारी संख्या में रूसी टैंक घूम रहे हैं और स्थानीय नागरिक डरे हुए हैं। मेयर ने कहा कि वे अपने शहर के लोगों के जीवन और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेते हैं। उन्होंने लोगों से घर छोड़कर बाहर नहीं जाने को कहा। उन्होंने कहा कि हमारे लिए लोगों का जीवन सर्वाधिक मूल्यवान है। यह एक यद्ध है और खेरसॉन कभी यूक्रेन का साथ नहीं छोड़ेगा।

यह भी पढ़ें - विश्व युद्ध का खतरा, बेलारूस के सैनिक भी यूक्रेन के खिलाफ लड़ेंगे युद्ध

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 2
Wow Wow 2