शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए बांदा में स्कूलों का समय परिवर्तित

जनपद में लगातार बढ़ती ठंड और भीषण शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की..

Dec 18, 2025 - 19:23
 0  66
शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए बांदा में स्कूलों का समय परिवर्तित

नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यालय अब सुबह 10 बजे से संचालित होंगे

बांदा, 18 दिसंबर।

जनपद में लगातार बढ़ती ठंड और भीषण शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनज़र अहम निर्णय लिया है। जिलाधिकारी महोदया, बांदा के निर्देशों के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश जारी करते हुए नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार जनपद बांदा में संचालित सभी परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त आई.सी.एस.ई., सी.बी.एस.ई. एवं अन्य बोर्डों से संबद्ध विद्यालय अब तत्काल प्रभाव से प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे।

प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय बच्चों को ठंड से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समस्त विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाध्यापकों एवं संबंधित अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही यह भी संकेत दिया गया है कि मौसम की गंभीरता को देखते हुए आगे भी आवश्यकतानुसार निर्णय लिए जा सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0