राम भक्तों ने निकाली श्री राम की भव्य शोभायात्रा, डीजे की धुन थिरकते रहे भक्त

रामनवमी के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम...

राम भक्तों ने निकाली श्री राम की भव्य शोभायात्रा, डीजे की धुन थिरकते रहे भक्त

रामनवमी के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान राम से संबंधित झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। जब शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी तो हजारों लोगों ने पुष्प वर्षा कर जय श्रीराम का उद्घोष किया।इस दौरान महिलाओं ने भी नृत्य करके अपनी भागीदारी निभाई।

यह भी पढ़ेंप्रेमी से शादी की जिद पर अडी युवती ने, कोतवाली में किया हंगामा,महिला कांस्टेबलों को आया पसीना

शहर में दोपहर बाद महेश्वरी देवी मंदिर तिराहे से जुलूस रवाना हुआ। बाइकों पर सवार सैकड़ों युवक भगवा झंडे के साथ आगे चले। बाजे-गाजे के साथ ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष में राम भक्त पसीने में तरबतर हो गए। करीब आधा सैकड़ा ट्रैक्टर ट्रालियों पर राम, लक्ष्मण, सीता, शंकर, चित्रगुप्त, महर्षि वाल्मीकि आदि की सजाई गईं झांकियां जुलूस मेें शामिल थीं। भाजपा, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस आदि संगठनों के कार्यकर्ताओं की भरमार रही। आतिशबाजी भी जमकर चली। महिलाएं, युवतियां, किशोर-किशोरियां और बच्चे भी जमकर थिरकत रहे।

डीजे, ढोल, नंगाड़ों के बीच राम भक्तों का उत्साह चरम पर रहा। जुलूस के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। जुलूस मार्ग को पहले से ही बैरिकेड कर यातायात रोक दिया गया था। वहीं लोगों ने जगह-जगह राम भक्तों के लिए लंगर का इंतजाम किया था। इस दौरान शहर की सभी प्रमुख सड़कें भगवा रंग से रंगी नजर आईं।

यह भी पढ़ें- डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने लंबे समय से गायब 8 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त की

इसके पूर्व अयोध्यावासी मंदिर एवं संकट मोचन मंदिर में श्रीराम नवमीं का उत्साह रहा। लोग मातारानी के साथ भगवान श्रीराम की आराधना में भी लीन रहे। स्थानीय प्राचीन अयोध्यावासी श्रीराम मंदिर संकट मोचन मंदिर में रविवार को दोपहर के ठीक 12 बजे भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उपस्थित रही। पूजन, अर्चन के बाद भगवान के दर्शन कर प्रसाद लेने लोगों में होड़ रही।

यह भी पढ़े छह फीट गहरे गड्ढे में इस बाबा ने ले ली समाधि , जानिये फिर क्या हुआ

 जुलूस रामलीला रोड, स्टेशन रोड, पीली कोठी, अलीगंज पुलिस चौकी, जिला परिषद रोड, गोलकोठी तिराहा, अमर टाकीज तिराहा, चौक बाजार, मनिहारी, कोतवाली रोड, कालवनगंज, झंडा चौराहा, कैलाशपुरी, बलखंडीनाका होते हुए वापस महेश्वरी देवी चौराहे पर समापन हुआ। जगह-जगह शर्बत, बिस्कुट, हलुआ, ब्रेड आदि बांटे गए।
यह भी पढ़ेबांदा में कोरोना की फिर हुई एंट्री, यहां पर मिला एक संक्रमित मरीज

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0