महंगाई के खिलाफ अमेठी में पदयात्रा करेंगे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को अमेठी में..

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को अमेठी में महंगाई के खिलाफ पदयात्रा करेंगी।
‘‘भाजपा भगाओ-महंगाई हटाओ’’ नारे के साथ 18 दिसम्बर को होने जा रही इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटे हैं।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन डॉ.पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि राहुल गांधी काफी समय बाद अमेठी पहुंच रहे हैं। पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि महंगाई की वजह से आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है जिसके विरोध में राहुल गांधी पूरे देश में जनता को गोलबंद कर रहे हैं। अमेठी में उनकी प्रतिज्ञा पदयात्रा मोदी-योगी सरकारों के ख़िलाफ़ एक बड़ा तूफान खड़ा करेगी। महंगाई का रिकार्ड बनाने वाली बीजेपी सरकार को विधानसभा चुनाव में जनता रिकार्ड तरीके से पराजित करेगी।
यह भी पढ़ें - बाँदा : महिला नेता अमिता बाजपेई की घर वापसी से टिकट के दावेदारों की बढ़ी बेचैनी
डा.पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि अमेठी से गांधी परिवार का रिश्ता पीढ़ियों का है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी शनिवार सुबह अमेठी पहुंचेंगे और महासचिव प्रियंका गांधी के साथ ‘‘भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ’’ प्रतिज्ञा पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। यह पदयात्रा जगदीशपुर से शुरू होगी और हारीमऊ तक जाएगी जहां एक सभा भी होगी। यात्रा को सफल बनाने और राहुल गांधी का ऐतिहासिक स्वागत के लिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ज़बरदस्त तैयारी कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर की प्रतिज्ञा यात्रा के बाद, 19 को रायबरेली में श्रीमती प्रियंका गांधी ‘‘शक्ति संवाद’’ करेंगी। रायबरेली शहर के रिफॉर्म क्लब में आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्रम में प्रियंका गांधी महिलाओं से कांग्रेस के ‘‘महिला घोषणापत्र’’ पर बातचीत करेंगी। कांग्रेस ने महिलाओं को 40 फ़ीसदी टिकट देने और उनके लिए अलग घोषणापत्र जारी करके ऐतिहासिक पहल की है जो प्रदेश ही नहीं, देश की राजनीति में बदलाव लाएगी।
यह भी पढ़ें - देश भर में चर्चित रेप कांड की घटना से यह विधानसभा क्षेत्र सुर्खियों में रहा
यह भी पढ़ें - लाल टोपी वालों से डरती थी उत्तर प्रदेश की जनता : बृजेश पाठक
हि.स
What's Your Reaction?






