लाल टोपी वालों से डरती थी उत्तर प्रदेश की जनता : बृजेश पाठक

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार की शाम युवा उत्थान का कार्यक्रम आयोजित किया गया..

Dec 11, 2021 - 01:53
Dec 11, 2021 - 01:59
 0  6
लाल टोपी वालों से डरती थी उत्तर प्रदेश की जनता : बृजेश पाठक
बृजेश पाठक (Brijesh Pathak)

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार की शाम युवा उत्थान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि लाल टोपी वालों से उत्तर प्रदेश की जनता डरती थी। अखिलेश यादव ने प्रदेश को प्राइवेट लिमिटेड की तरह चलाए। योगी सरकार में लाल टोपी वालों से आम जनमानस को छुटकारा मिला।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश के 14 महानगरों में युवा उत्थान का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत प्रयागराज में युवा उत्थान का कार्यक्रम किया गया। उन्होंने परिवार, जाति, विशेष वर्ग, विशेष के हाथों में सत्ता न जाने पाए, इसके लिए युवाओं से संवाद किया। गुंडाराज, अराजकता, माफियाराज खत्म करने का श्रेय योगी सरकार को दिया। उत्तर प्रदेश की बागडोर किसके हाथों में होनी चाहिए, इसकी विस्तार से चर्चा की।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड के लिए ‘रामबाण’ साबित हो रही डबल इंजन की सरकार

कहा कि ध्वस्त कानून व्यवस्था पटरी पर लाने का कार्य योगी सरकार ने किया। 4.30 लाख करोड़ रुपए इन्वेस्टर सबमिट के माध्यम से उत्तर प्रदेश में निवेश हुए तथा रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। बुंदेलखंड के क्षेत्र में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में 14वें नंबर से दूसरे नंबर पर लाने का श्रेय योगी आदित्यनाथ को दिया। वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट के माध्यम से उत्तर प्रदेश का नाम विश्व में रोशन हुआ।

अंत में कुन्नूर में शहीद हुए सीडीएस विपिन रावत व सेना के उच्च अधिकारियों के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा रोहित मिश्रा ने किया। कार्यक्रम संयोजक के रूप में महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा रोहित कुमार पांडे रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुधाकर पांडेय, नवीन सिंह पटेल, श्याम प्रकाश पांडेय, मनीष सिंह, अमित गुप्ता, यस कौशल, तन्मय उपाध्याय, शशांक शेखर सिंह, राकेश जैन, संजय केसरवानी आदि बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी व आकाश गुप्ता ने दी।

यह भी पढ़ें - केंद्रीय राज्य मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बताएं जीत के मंत्र

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड की सभी सीटों पर विजय पताका फहराने को भाजपा ने कमर कसी

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2