बांदा की जेल से सुरक्षा व्यवस्था को धता बता कैदी हुआ फरार

बांदा की हाई प्रोफाइल जेल से ट्रिपल लेयर सुरक्षा को भेद कर  एक क़ैदी फरार हो गया। रविवार की देर शाम भागा यह कैदी अभी तक..

Jun 7, 2021 - 01:04
Jun 9, 2021 - 07:27
 0  4
बांदा की जेल से सुरक्षा व्यवस्था को धता बता कैदी हुआ फरार
मंडल कारागार, बाँदा

बांदा की हाई प्रोफाइल जेल से ट्रिपल लेयर सुरक्षा को भेद कर एक क़ैदी फरार हो गया। रविवार की देर शाम भागा यह कैदी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। इसी जेल में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी भी बंद है, जिसके लिए यहां ट्रिपल लेयर  सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

बताया जाता है इस जेल में विजय आरख पुत्र रामकिशोर आरख निवासी ग्राम बरसडा़ बुजुर्ग थाना गिरवां 6 फरवरी 2021 से बंद है।रविवार की शाम जब सभी कैदियों की गिनती की गई तो विजय आरख गायब मिला। इसके बाद  जेलप्रशासन देर रात तक कैदी को जेल में ही ढूढता रहा।

यह भी पढ़ें - तो इस वजह से मर गयी बाँदा के छाबी तालाब की मछलियां

जब वह कहीं नहीं मिला तब अलार्म बजाया गया। अलार्म बजते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।इस बारे में सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जेल से भागा हुआ कैदी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी तलाश करने के लिए पुलिस ने टीमें बनाई गई है। आशा है कि जल्दी पकड़ में आएगा।

बताते चलें कि जेल में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को रखा गया है। मुख्तार अंसारी को पंजाब जेल से लाया गया था और प्रशासन ने दावा किया था कि यहां थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था है जिससे यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता है।

इसके बावजूद कैदी जेल प्रशासन को चकमा देकर भागने में सफल हो गया। बताते चलें कि अभी हाल में ही चित्रकूट जेल में गैंगवार हुआ था जिसमें तीन कैदी मारे गए थे।इस घटना के बाद प्रदेश के सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई थी।इसके बाद भी बांदा जेल से कैदी के भाग जाने से एक बार फिर जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट : युमना पुल पर सुसाइड नोट चिपका कर 12वीं के छात्र ने नदी में कूदकर दी जान

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 2
Angry Angry 1
Sad Sad 3
Wow Wow 0