बकरीद की नमाज अदा कर मांगी अमनचैन की दुआएं

जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहर सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया...

Jun 18, 2024 - 00:53
Jun 18, 2024 - 00:55
 0  6
बकरीद की नमाज अदा कर मांगी अमनचैन की दुआएं

चित्रकूट(संवाददाता)। जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहर सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। मुस्लिम भाईयों ने मस्जिदों में नमाज पढ़कर मुल्क की तरक्की एवं अमन की दुआएं मांगी व एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। बकरीद के दृष्टिगत पूरे जनपद में पुलिस व्यवस्था भी सतर्क रहीं। 

राजापुर कस्बे के शाही मस्जिद में बकरीद की नमाज पुलिस और प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच पेश इमाम मो. मोईन ने अदा कराई। देश व प्रदेश के अमनचैन के लिए दुआ माँगी गई।

सोमवार को निर्धारित समयानुसार 7ः30 बजे सुबह बकरीद की नमाज उप जिलाधिकारी प्रमोद झा, तहसीलदार रामसुथार राम, प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह की उपस्थिति में शाही मस्जिद में कस्बा सहित सोतीपुरवा, मलवारा, सरधुआ, बरुआ, छीबों, बन्ना गड़वारा, रायपुर, चाँदी, सुरवल आदि गाँवों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने परम्परागत ढंग से अदा किया। देश व प्रदेश में प्रेम, सद्भावना आपसी भाईचारा और अमनचैन के लिए दुआएं माँगी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा, मुस्लिम समुदाय के अध्यक्ष अतहर  नईम, शाबिर अली, मेराजुल हक, मो सफीक, मो शमीम, रईस अहमद, इस्लाम नईम, मो वसीम कुरेशी, आबिद अली, साबिद अली आदि ने ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0