851 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, आज मतदान
लोकसभा चुनाव के लिए शहर के सीआईसी कॉलेज से 851 बूथों के लिए भीषण गर्मी में चुनाव कराने को पोलिंग...

चित्रकूट(संवाददाता)। लोकसभा चुनाव के लिए शहर के सीआईसी कॉलेज से 851 बूथों के लिए भीषण गर्मी में चुनाव कराने को पोलिंग पार्टियां बसों व अन्य साधनों से रवाना हुईं। ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों को ईवीएम व अन्य कागजात लेने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। मंडलायुक्त व डीआईजी ने निरीक्षण कर व्यवस्था देखी।
यह भी पढ़े : सिंधु सभा ने मतदान को लेकर की बैठक
बांदा-चित्रकूट सीट के लिए 20 मई को मतदान होगा। जिसके लिए रविवार को पोलिंग पार्टिया बूथों में रवाना हुईं। जिसमें महिला कर्मचारी भी शामिल रही। पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर सुबह से ही कर्मचारी पहुंच गए। जहां अलग टेबुल बनाकर कर्मचारियों को ईवीएम व अन्य सामग्री सौंपी गई। तेज धूप होने के कारण कर्मचारी परेशान रहे। एआरटीओ विवेक कुमार शुक्ला ने बताया कि 250 बसें व तीन 50 मिनी बसें रवाना हुई।
यह भी पढ़े : मध्यप्रदेश में रिकार्ड तोड़ रही गर्मी, पारा 47 डिग्री पार, अगले चार दिन भीषण गर्मी का अलर्ट
What's Your Reaction?






