स्टेडियम में खिलाड़ियों का हुआ चयन

प्रदेश सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों अधिकारियों के शारीरिक संवर्र्द्धन एवं विकास के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का...

Aug 14, 2024 - 00:28
Aug 14, 2024 - 00:29
 0  2
स्टेडियम में खिलाड़ियों का हुआ चयन

चित्रकूट। प्रदेश सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों अधिकारियों के शारीरिक संवर्र्द्धन एवं विकास के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन जनपद, मंडल, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर भेजा जाता है। पूर्व में चित्रकूट से डीएम अभिषेक आनंद, सीडीओ अमित आसेरी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हुए थे। मंगलवार को बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा के अधिकारी, कर्मचारियों का चयन  स्टेडियम में क्रिकेट, बैडमिंटन, शतरंज, एथलेटिक्स खेलों में किया गया। जिसमें मुख्य रूप से अरविंद मोहन, अभिषेक कुमार, डॉ पंकज सक्सेना, नेहा, रामाशंकर यादव, भारत, कमल कुमार, रामकिशोर, सतीश कुमार, जितेंद्र कुमार आदि ने भाग लिया। चयनित खिलाड़ी 22 से 23 अगस्त को मुरादाबाद, कानपुर, अयोध्या, लखनऊ मैं भाग लेंगे। खेल अनुदेशक श्याम सुंदर, श्रीकेशन, अवधेश प्रताप सिंह, खेल सचिव अंगद सिंह, फिरोज अंसारी मैं खिलाड़ियों का चयन किया। एडीएम उमेश चंद्र निगम चयन समिति के अध्यक्ष रहे। क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी विजय कुमार की देखरेख में चयन प्रक्रिया संपन्न हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0