मंदाकिनी नदी में लोगों ने पितरों का किया जल तर्पण

पितृ पक्ष की शुरुआत शुक्रवार से हो गई है, पूर्वजों को जल तर्पण मंदाकिनी नदी...

मंदाकिनी नदी में लोगों ने पितरों का किया जल तर्पण

चित्रकूट। पितृ पक्ष की शुरुआत शुक्रवार से हो गई है। पूर्वजों को जल तर्पण मंदाकिनी नदी सहित जिले के अन्य नदियों व तालाबों में परिवार के सदस्यों ने किया।

यह भी पढ़े : झाँसी : दीक्षांत समारोह में नहीं आएंगी राज्यपाल, वर्चुअल करेंगी संबोधित

पितृ पक्ष पितरों के प्रति श्रद्धा व आशीर्वाद पाने का पर्व माना जाता है। भगवान श्रीराम को जब अपने पिता दशरथ के निधन की जानकारी हुई तो उन्होंने मंदाकिनी नदी किनारे स्थित घाट में जल तर्पण कर पिंडदान किया था। इसी मान्यता पर बड़ी संख्या में धर्मनगरी में लोगों ने अपने पूर्वजों के जल तर्पण करने के लिए शुक्रवार को पहुंचे। जिले के राजापुर, मानिकपुर, मऊ क्षेत्र की नदियों में जल तर्पण किया। हिंदू धर्म में पितरों का खास महत्व है। मान्यता है कि पितृ पक्ष में पितरों को तर्पण देने सहित श्रद्धा कर्म करने से उन्हें मोक्ष प्राप्त होता है।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : छात्र-छात्राओं ने देखी डीएम-एसपी कार्यालय की कार्य प्रणाली

महंत दिव्य जीवनदास ने बताया कि पूर्वजों को जल तर्पण कर श्राद्ध करना चाहिए। तर्पण व पिंडदान से पूर्वजों की कृपा बरसती है। पितृ पक्ष में 15 दिन तक कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। पितृपक्ष में सिर्फ अपने पुरवजों का स्मरण करते रहे।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0