पन्ना : अंधविश्वास के चलते मां ने ही ले ली अपने जवान बेटे की बलि

अंधविश्वास के चलते एक मां द्वारा अपने ही जवान बेटे की बलि लिये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है...

Oct 22, 2020 - 17:10
Oct 22, 2020 - 17:17
 0  1
पन्ना : अंधविश्वास के चलते मां ने ही ले ली अपने जवान बेटे की बलि

महिला ने सोते समय अपने बेटे पर कुल्हाड़ी से कई वार किए और उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें - ऐसा क्या हुआ कि सीमा ने अपनी सहेली की भरे बाज़ार चाकू से हत्या कर दी

प्राप्त जानकारी के अनुसार पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहनी में एक मां ने अंधविश्वास के चलते बुधवार रात अपने 24 वर्षीय बेटे की बलि ले ली। रात 2.30 बजे के बाद घर के बाकी सदस्य जब गहरी नींद में सो रहे थे, तभी मां ने सोते हुए बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक महिला को करीब दो तीन साल से देवी देवता सवार होते थे औऱ उस समय वह बलि लेने की बात किया करती थी। महिला के इस रवैये से परिवार व गांव वाले हमेशा दहशत में रहते थे। महिला का इलाज भी परिजनों ने कई बार करवाया लेकिन महिला को देवी देवता आना बंद नही हुआ।

यह भी पढ़ें - बांदा में अपहृत मासूम बालक की गला दबाकर हत्या

बीती रात महिला के ऊपर देवी-देवता सवार हो गए और वह झूम रही थी तथा बलि लेने की बात कर रही थी। जैसे-तैसे महिला को परिवार वालों ने शांत कराया। इसके बाद परिवार के लोग सो गए। लेकिन महिला ने मौका पाते ही रात ढाई बजे सोते समय अपने सगे बेटे पर कुल्हाड़ी से कई वार किये जिससे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के लोगों ने गुरुवार सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पन्ना भिजवा दिया है। महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें - बाँदा : 43 साल पूर्व कोई नहीं जानता था मरही माता का दरबार

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0