डीडीसी उपचुनाव में बहू श्वेता सिंह गौर के नाम पर सास ने मांगे वोट, गुरुवार को होगा मतदान

भाजपा की जिला पंचायत सदस्य रही श्वेता सिंह गौर की मृत्यु के बाद जसपुरा प्रथम वार्ड -12 की रिक्त हुई सीट पर उप चुनाव हो रहे हैं..

Aug 3, 2022 - 08:20
Aug 3, 2022 - 08:29
 0  8
डीडीसी उपचुनाव में बहू श्वेता सिंह गौर के नाम पर सास ने मांगे वोट, गुरुवार को होगा मतदान
भाजपा की जिला पंचायत सदस्य रही श्वेता सिंह गौर..

बांदा, 

भाजपा की जिला पंचायत सदस्य रही श्वेता सिंह गौर की मृत्यु के बाद जसपुरा प्रथम वार्ड -12 की रिक्त हुई सीट पर उप चुनाव हो रहे हैं। गुरुवार को मतदान होगा। मतदान के पहले सभी प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने अपने पाले में खींचने की भरपूर कोशिश की। वही चुनाव मैदान में डटी स्व. श्वेता सिंह की गौर की सास श्रीमती पुष्पा सिंह ने बहू के नाम पर सहानुभूति बटोरने की पूरी कोशिश की। 

जिला पंचायत सदस्य की जसपुरा प्रथम वार्ड-12 की सीट पहले से ही प्रतिष्ठित रही है। यहां अभी तक भाजपा नेता दीपक सिंह की पत्नी श्वेता सिंह सदस्य थीं, उन्होंने सपा की दीपा सिंह को हराकर इस सीट पर कब्जा किया था। पिछले दिनों उनकी संदिग्ध हालात में मौत के बाद यह पद रिक्त हो गया। निर्वाचन विभाग यहां उप चुनाव करा रहा है। कल गुरूवार को यहां वोट पड़ने हैं। यह सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। यहां वार्ड में 45347 मतदाता हैं। मतदान के इन्हें अपने पक्ष में करने के लिए कई दिग्गज ताकत झोंक रहे हैं।

यह भी पढ़ें - बांदा : केन नदी में छलांग लगाने वाले युवक की तीसरे दिन लाश बरामद, हत्या का आरोप

इनमें पूर्व डीआइजी राजबहादुर सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह (श्वेता सिंह की सास) के अलावा पूर्व ब्लाक प्रमुख मिश्रीलाल की पत्नी मंजू, समाजसेवी पुष्पेंद्र सिंह चुनाले की भाभी ऊषा सिंह और समाजसेवी आशीष निषाद की दादी चंदा देवी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र सिंह की पत्नी आकांक्षा सिंह समेत 15 प्रत्याशी चुनावी समर में हैं। सभी प्रत्याशी अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए मतदाताओं के घर-घर जाकर उनके हाथ-पैर जोड़े और समर्थन मांगा ।

भाजपा की जिला पंचायत सदस्य रही श्वेता सिंह गौर..

साथ ही जीतने पर विकास कराने का दावा कर रहे हैं। इसी दौरान श्वेता सिंह गौर की सास के लिए ससुर पूर्व डीआईजी राज बहादुर सिंह स्वयं मतदाताओं के घर घर वोट मांगते नजर आए। इतना ही नही सोशल मीडिया पर श्वेता सिंह गौर की फोटो लगाकर उनकी एक बेटी द्वारा अपनी दादी के लिए वोट मांगे गए। साथ ही सास ने भी बहू के नाम पर सहानुभूति बटोरने की भरपूर कोशिश की। अब देखना है की मतदाता क्या फैसला करते हैं।

यह भी पढ़ें - बुन्देली किसान हिमांचल वासियों को सिखायेंगे जैविक खेती के गुर

यह भी पढ़ें - बाँदा केन नदी में छलांग लगाने वाले युवक की हुई पहचान, 24 घंटे बाद भी नहीं मिली लाश

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2