सबसे मंहगे पंजाबी सिंगर्स मूसेवाला 31 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला अब इस दुनिया में नहीं है। हाल ही में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाल सबसे ज्यादा..

सबसे मंहगे पंजाबी सिंगर्स मूसेवाला 31 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे
सबसे मंहगे पंजाबी सिंगर्स मूसेवाला..

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला अब इस दुनिया में नहीं है। हाल ही में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाल सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले पंजाबी सिंगर्स में से एक है। उनका जादू पूरी दुनिया में फैला हुआ था। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें सबका चहेता बना दिया था पंजाबी इंटस्ट्री में उनका नाम चलता था। उनके लाइव कॉन्सर्ट का हिस्सा बनने के लिए लोग काफी बेताब रहते थे। उनके इंस्टाग्राम पर 9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस साल उनकी कुल संपत्ति 31 करोड़ रुपए थी।

यह भी पढ़ें - यात्रीगण ध्यान दें : लखनऊ से गुजरने वाली इन बड़ी ट्रेनों का संचालन निरस्त

सिद्धू मूसेवाला ने पंजाबी इंडस्ट्री के साथ-साथ हिंदी फिल्मों के लिए भी गाने गाए थे। उनके ज्यादातर गाने हिट हुए है। सिद्धू मूसेवाला की भारत के अलावा भी विदेशों में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी। इसके साथ ही मूसेवाला का यूट्यूब चौनल भी है जो उन्होंने 2017 में बनाया था। जिस पर उनके 10 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स थे। वे म्यूजिक इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा चार्ज करने वाले पंजाबी सिंगर्स में से एक थे। उनकी एक महीने की इनकम 35 लाख रुपये थी। उनकी इनकम का जरिया म्यूजिक कॉन्सर्ट, फिल्म्स और टीवी शोज होते थे।

सबसे मंहगे पंजाबी सिंगर्स मूसेवाला..

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला अपने एक लाइव कान्सर्ट के लिए 20 लाख रुपये चार्ज करते थे। साथ ही वे ब्रांड प्रमोशन भी करते थे। पिछले कई सालों से उनकी नेट वर्थ में हर साल इजाफा हो रहा था। वे एक लग्जरी लाइफ स्टाइल जीते थे। साथ ही एक महंगे घर के मालिक भी थे। उनके उस घर में 5 बेडरुम, स्वीमिंग पूल और एक जिम भी है। मूसेवाला के पास शानदार कारों का कलेक्शन भी है। उनके पास रेंज रोवर स्पोर्ट भी है जिसे उन्होंने हाल ही में खरीदा था।

यह भी पढ़ें - गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे का 44 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा, दिसंबर 2022 तक दौड़ेंगे वाहन

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे सज संवर कर हो रहा है तैयार, इसी माह मिल सकती है नए एक्सप्रेस वे की सौगात

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2