मोनालिसा ने किया ऐसा जबरदस्त डांस देख फैंस हुए हैरान, वीडियो हुआ वायरल 

मोनालिसा ने किया ऐसा जबरदस्त डांस देख फंस हुए हैरान, वह वरुण धवन और सारा अली खान के गाने 'मम्मी कसम' पर अपनी अदाएं बिखेरती दिखाई दे रही हैं..

Feb 15, 2021 - 08:52
Feb 15, 2021 - 09:26
 0  1
मोनालिसा ने किया ऐसा जबरदस्त डांस देख फैंस हुए हैरान, वीडियो हुआ वायरल 
monalisa trending video

टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपना एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने अपने एक डांस वीडियो से सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

भोजपुरी सिनेमा की स्टार और टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी वीडियोज़ और तस्वीरों के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके फैंस उनके डांस वीडियोज़ का इंतजार बेसब्री से करते हैं। इस तरह अब उनका एक नया वीडियो इंस्टा पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मोनालिसा काफी बिंदास अंदाज में 'कुली नंबर 1' के गाने 'मम्मी कसम' पर थिरकती नजर आ रही हैं। 

यह भी पढ़ें - टाइगर श्रॉफ के साथ Ganapath में जबरदस्त धमाका करने की तयारी में कृति सेनन, देखिये फिल्म का फर्स्ट लुक 

वीडियो में दिखाए जमकर मूव्स
 
इस वीडियो में मोनालिसा पर्पल कलर के क्रॉप टॉप में बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। वह वरुण धवन और सारा अली खान के गाने 'मम्मी कसम' पर अपनी अदाएं बिखेरती दिखाई दे रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा है, 'इस गाने पर काफी देर तक डांस करने का मन है.' देखिए ये वीडियो.,,

यह भी पढ़ें - जेनेलिया डिसूज़ा ने शेयर की कुछ प्लीज़िंग तस्वीरें और वीडियो, कैप्शन पर हो रहा है जमकर ट्रोल

3 लाख के पार गए व्यूज

मोनालिसा ने अपने इस डांस वीडियो को इंस्टाग्राम वॉल पर शेयर किया हैं।यह  वीडियो अब कई लोग शेयर भी कर रहे हैं। वहीं कमेंट बॉक्स में लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। यहां मोनालिसा की अदाएं देखकर लोग बोल रहे हैं कि, वरुण और सारा भी उनके आगे डांस के मामले में फेल हैं। इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

'नमक इश्क का' सीरियल में आ रहीं हैं नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो, मोनालिसा इन दिनों टीवी शो 'नमक इस्क का' में नजर आ रही हैं। उनके साथ इस सीरियल में श्रुति शर्मा और आदित्य ओझा, विशाल आदित्य सिंह भी काम कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

khelo aor jeeto | bundelkhand news quiz | lucky draw contest

एंटरटेनमेंट से जुडी खबरों क लिए बने रहिये हमारे साथ bundelkhandnews.com पर 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0