मनचले आशिक ने सरेराह युवती का पकडा हाथ, फिर क्या हुआ

शहर में मनचले आशिकों का घूमना पुलिस के लिए नासूर बनाता जा रहा है हाल ही में एक हफ्ते पहले ट्रफिक चैराहे पर एक लड़की को एक लड़के..

Mar 11, 2021 - 11:42
Mar 11, 2021 - 12:24
 0  4
मनचले आशिक ने सरेराह युवती का पकडा हाथ, फिर क्या हुआ

शहर में मनचले आशिकों का घूमना पुलिस के लिए नासूर बनाता जा रहा है हाल ही में एक हफ्ते पहले ट्रफिक चैराहे पर एक लड़की को एक लड़के ने बीच बाजार थप्पड़ जड़ दिए थे और अब महाशिवरात्रि का त्योहार आते ही मनचले आशिक मंदिरों के आस पास दिखने लगे है लेकिन मंदिरों के आस पास पुलिस का न रहना भी महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध का हिस्सा हो सकती है।

यह भी पढ़ें - बुन्देलखण्ड के बाँदा से सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की लीजिये एक झलक

वही आज महिलाएँ सुबह से भगवान शंकर की पूजा करने के लिए अपने घर से निकल पूजा पाठ में ब्यस्त है लेकिन आज सुबह कर्वी कोतवाली के मिशन रोड सदर बाजार पर पूजा करने गयी महिला की एक भैसौंधा निवासी पवन ने उसको पकड़ लिया जबकि महिला का कहना है कि वह उसे नही जानती फिर भी उसने उसका हाँथ और कमर पकड़ा था।

जब महिला ने लड़के का विरोध किया तो लड़का जबरदस्ती करने लगा इसी को देख आस पास के लोग इक्कठे हुए और लड़के को पकड़ उसकी खूब पिटाई की और डायल 112 को फोन कर लड़के को पुलिस के हवाले कर दिया काफी देर तक जब लड़के ने अपना नाम नही बताया तो लोगो ने उसका आधार कार्ड देख उसके नाम का पता लगाया, वही माहौल को गरम देख अच्छी खासी भीड़ भी जुट गई।

यह भी पढ़ें - सांसद विधायक पीड़ित परिवार से मिले, दिया मदद का आश्वासन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0