मेजर ध्यानचंद की जयंती समारोह व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

जिला मुख्यालय कर्वी में चित्रकूट स्पोर्ट्स क्लब द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती समारोह एवम चित्रकूट खेल...

मेजर ध्यानचंद की जयंती समारोह व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

खेल में विशिष्ट योगदान के लिए खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

चित्रकूट। जिला मुख्यालय कर्वी में चित्रकूट स्पोर्ट्स क्लब द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती समारोह एवम चित्रकूट खेल सम्मान समारोह 2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व राष्ट्र ऋषि नाना जी देशमुख के चित्र पर पुष्प अर्चन कार प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि चित्रकूट स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजनों से खिलाड़ियों को सम्मानित करने से अन्य खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन तथा लोगों में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है। उपस्थित सभी अतिथियों ने एक मत से  मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न से सम्मानित करने की बात कही। कार्यक्रम में अतिथि के रूम में चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय पूर्व राज्य मंत्री, चंद्रप्रकाश खरे पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, पंकज अग्रवाल अध्यक्ष कोऑपरेटिव बैंक बांदा चित्रकूट, दिनेश मिश्रा पूर्व विधायक, शक्ति सिंह तोमर वरिष्ठ समाजसेवी, आलोक पांडेय जिला महामंत्री भाजपा, प्रभात सिंह मेजर भारतीय सेना, हीरो मिश्र जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा, अशोक पांडे दीनदयाल शोध संस्थान, जगदीश गौतम संयोजक आपदा प्रकोष्ठ भाजपा,  क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार, वरिष्ठ समाजसेवी विवेक अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

चित्रकूट खेल सम्मान समारोह 2024 में वरिष्ठ खिलाड़ियों में क्रिकेट के क्षेत्र में विवेक अग्रवाल, वॉलीबॉल के क्षेत्र में राजकुमार निषाद, फुटबॉल के क्षेत्र में शंकर, हॉकी के क्षेत्र में भरत कमल, बैडमिंटन के क्षेत्र में मोहित वर्मा, कैरम के क्षेत्र में वसीम कुरैशी, शतरंज के क्षेत्र में मोहम्मद नईम तथा एथलेटिक्स के क्षेत्र में राम सिंह पहलवान को विशिष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय कोच हॉकी श्री प्रेमचंद शुक्ला, कमरुल इस्लाम, अशोक कुमार, महेश कुमार प्रजापति, रमेश, राजकरण, सर्वेश निगम तथा कार्यक्रम संचालन के लिए  साकेत कुमार शुक्ला को योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के विशेष अतिथियों में अभिमन्यु सिंह, राम मनोहर वर्मा, राजेश सोनी, अमित अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, संतोष मिश्रा आदि प्रमुख रहे।  

कार्यक्रम के अंत में संयोजक कमलेश कुमार द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0