कैट ने दीपावली में चीनी वस्तुओं के बहिष्कार को कसी कमर

इस वर्ष दीपों के पर्व दीपावली में चीनी वस्तुओं का इस्तेमाल रोकने के लिए कन्‍फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने जन जागरण अभियान शुरू कर दिया है..

Oct 20, 2020 - 18:45
Oct 20, 2020 - 19:08
 0  1
कैट ने दीपावली में चीनी वस्तुओं के बहिष्कार को कसी कमर

इस वर्ष दीपों के पर्व दीपावली में चीनी वस्तुओं का इस्तेमाल रोकने के लिए कन्‍फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने जन जागरण अभियान शुरू कर दिया है।संगठन ने कहा कि व्यापारियों से स्वदेशी वस्तुएं बेचने की अपील की जा रही है ।

संगठन के बुन्देलखण्ड संयोजक मयंक गुप्ता सराफ ने बताया कि चीनी वस्तुओं का प्रयोग रोकने के लिए संगठन लगातार काम कर रहा है, इसके लिए प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिया गया था जिसमें कहा गया था लागत से कम मूल्य पर वस्तुएं देकर व्यापारियों को अपनी और आकर्षित करने वाले चीन की नियत पर निगरानी रखने के लिए एक राष्ट्रीय समिति बनाई जानी चाहिए ताकि चीन व्यापारियों को प्रलोभन देकर चीनी वस्तुएं भारत न भेज सके।

उन्होंने कहा कि चीनी वस्तुओं को रोकने के लिए व्यापारियों से भी अपील की गई है कि वह ,स्वदेशी उत्पाद ही बाजार में बेचे और जनता से  अपील की गई है कि वह चीनी पटाखे खिलौने आदि न खरीदें बल्कि स्वदेशी निर्मित मिट्टी के दिये आदि प्रयोग करें।

इसी तरह संगठन के जिला अध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने बताया की चीनी वस्तुओं का इस्तेमाल रोकने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जन जागरण किया जा रहा है।दशहरा के बाद घर घर पंपलेट वितरित करके जनता को चीनी पटाखे, खिलौने आदि का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

वही संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार राज ने कहा कि चीन ने लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों पर नापाक हमला करके भारत को जो क्षति पहुंचाई है इसके लिए चीन जैसे देशों को माफ नहीं किया जा सकता ,बल्कि उन्हें सबक सिखाने के लिए चीन से आयातित वस्तुओं का बहिष्कार करना चाहिए।उन्‍होंने कहा कि एक राष्ट्रभक्त होने के नाते अब हनें चीनी सामान के बहिष्कार को और तेजी से पूरे देश में फैलाना है।कारोबारी संगठन का कहना है कि इसका उद्देश्य दिसंबर 2021 तक चीन से तैयार माल के आयात को 13 बिलियन डॉलर यानी 1 लाख करोड़ रुपये कम करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0