झांसी की शैली सिंह ने लगाया जबरदस्त छलांग, रजत पदक जीत कर रचा इतिहास

झांसी की 17 वर्षीय युवा एथलीट शैली ने रविवार को लॉन्ग जम्प स्पर्धा में 6.59 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक पर कब्जा लिया। वो गोल्ड..

Aug 23, 2021 - 09:13
Aug 23, 2021 - 10:36
 0  4
झांसी की शैली सिंह ने लगाया जबरदस्त छलांग, रजत पदक जीत कर रचा इतिहास
शैली सिंह

झांसी की 17 वर्षीय युवा एथलीट शैली ने रविवार को लॉन्ग जम्प स्पर्धा में 6.59 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक पर कब्जा लिया। वो गोल्ड मेडल जीतने के बेहद करीब थी और महज एक सेमी से इतिहास रचने से चुक गईं। स्वीडन की मौजूदा यूरोपीय जूनियर चौंपियन माजा अस्काग ने 6.60 मीटर जम्प लगाकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया।

यह भी पढ़ें - ओरछा के महल के मुख्य द्वार महारानी के भेष अभिनेत्री ऐश्वर्या राय निकली

नैरोबी में चल रही अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चौंपियनशिप में झांसी जनपद के पारीक्षा की रहने वाली शैली सिंह ने अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चौंपियनशिप में इतिहास रच दिया। पारीछा निवासी शैली सिंह गरीबी में पली बढ़ी। 5 साल की कड़ी मेहनत के बाद शैली ने देश का नाम रोशन किया है। नैरोबी में चल रही अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चौंपियनशिप में शैली ने शानदार प्रदर्शन कर सबको चकित कर दिया।

शैली की सफलता के पीछे उनकी मां का बड़ा हाथ हैं। मां ने अकेले दम पर शैली को पाला पोसा। मां कपड़े सिल कर परिवार का पेट पालती हैं। परिवार में शैली की बड़ी बहन और भाई भी हैं। बेटी के खेल को जारी रखने के लिए शैली की मां ने संघर्ष किया। बेटी के मकसद को पूरा करने के लिए उन्होंने मजदूरी की। मनरेगा में फावड़ा चलाया और अपनी बिटिया के सपने को पूरा किया।

यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश के कई रेलवे स्टेशन होंगे हाईटेक, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

शैली ने 2016 में झांसी के ध्यानचंद स्टेडियम में पहली बार कदम रखा था। जहां उन्होंने छोटी सी उम्र में शानदार प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया था। शैली ने इसके बाद वर्ल्ड चौंपियन अंजू बॉबी जॉर्ज की बेंगलुरु स्थित एकेडमी में ट्रेनिंग ली। वहां अंजू के पति बॉबी जॉर्ज ने ट्रायल के दौरान ही समझ लिया था कि शैली काफी प्रतिभावान हैं।

शैली 2020 में विशाखापट्टनम में हुई इंटर डिस्ट्रिक्ट नेशनल चौंपियनशिप की विजेता बनीं और जूनियर के लिए क्वालीफाई किया। कुछ समय पहले ही शैली ने पटियाला में नेशनल ट्रायल और प्रतियोगिता हुई, यहां शैली ने 6.48 मीटर की रिकॉर्ड छलांग लगाकर क्वालीफाई किया था।

यह भी पढ़ें - अब आरेडिका के देशी कोच दौडेंगे विदेशी रेल पटरियों पर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0