झाँसी में रन फॉर मणिकर्णिका मैराथन में अपने हक को लड़ी लड़कियां

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के आह्वान पर लड़की हूं लड़ सकती हूं स्लोगन पर एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था..

झाँसी में रन फॉर मणिकर्णिका मैराथन में अपने हक को लड़ी लड़कियां

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के आह्वान पर लड़की हूं लड़ सकती हूं स्लोगन पर एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था। इस मैराथन दौड़ में दर्जनों स्कूलों की हजारों बालिकाएं शिरकत कर रही थी। पुरस्कार को लेकर जमकर बवाल हुआ और लड़कियों ने अपने अधिकारों के लिए लड़कर उनके स्लोगन को सच सिद्ध कर दिया। पोस्टर फाड़ दिए गए। पत्थराव भी हुआ।

यह भी पढ़ें - सफर के दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती के कोच में बम की सूचना पर हड़कम्प

बालिकाओं ने आरोप लगाए कि जिन बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, उन्हें पुरस्कार नहीं दिया गया। बल्कि आयोजकों ने अपने चहेतों को धोखाघड़ी करते हुए जीता घोषित कर दिया। आयोजक का कहना है कि हमारे साथ साजिश की गई है। पुलिस बुलाई गई और अब पड़ताल जारी है। पुरस्कार में स्कूटी, स्मार्ट फोन और लैपटॉप देने का ऐलान किया था इसी से बेशुमार भीड़ जुट गई थी।

रविवार को झांसी किले के मैदान स्थित गंगाधर राव नाट्य कला मंच पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आह्वान पर रविवार सुबह मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था। बताया गया कि 3 किलोमीटर दूर लड़कियों की रेसिंग के बाद विचित्र स्थिति बन गई। आयोजकों द्वारा अपने चहेतों को धोखे से पुरस्कार वितरण कर दिया गया। वहीं जो लड़कियां प्रथम आई थी उन्हें पुरुस्कार नहीं दिया गया। जबकि उन्होंने अपने टोकन भी दिखाए। गुस्साई लड़कियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए बवाल किया, पोस्टर फाड़ दिए गए। कार्यक्रम स्थल से बड़े नेता पांव दबाकर नौ दो ग्यारह हो गए। इस कार्यक्रम में बेशुमार भीड़ थी किसी ने भी मास्क नहीं लगाए थे। जबकि महज चंद दिनों में ही कोरोना के 08 मरीज आ गए हैं।

यह भी पढ़ें - मैराथन को सफल बनाने के लिए कॉलेजों में किया संपर्क

  • स्कूटी व मोबाइल के झांसे में जुटी थी भीड़

भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस ने बहुत ही जबरदस्त तरीका अपनाया था। छात्राओं को स्कूटी,स्मार्ट फोन व स्मार्ट वॉच देने का वादा किया था। इन्हीं बालिकाओं से तीन-चार दिन पहले पूरे शहर में कैंपेनिंग भी कराई गई थी। अब पुलिस बुलाई गई है और तहकीकात जारी है।

  • राष्ट्रीय मेडलिस्ट ने लगाए आरोप

नेशनल मेडलिस्ट शीलू यादव ने बताया कि यहां इतनी बेइमानी हुई कि जीते हम लोग और कुछ आयोजकों ने अपने चहेतों को पुरस्कार वितरित कर दिए। यही आरोप निदा खान व अन्य ने लगाए। उन्होंने कहा कि आयोजकों ने कहा कि केला खाओ और घर जाओ। जबकि हम लोंगो को जीत के टोकन भी दिए गए थे।

यह भी पढ़ें - बुन्देलखण्ड स्तरीय पुरुष दौड़ प्रतियोगिता 2 जनवरी को झाँसी में

  • आयोजक राहुल रिछारिया ने बताई साजिश

इस मामले में कार्यक्रम के आयोजक कांग्रेस प्रदेश सचिव राहुल रिछारिया ने बताया कि यह सोची समझी साजिश है। लखनऊ में हमारे कार्यक्रम को होने नहीं दिया गया और यहां जैसे तैसे कार्यक्रम हो पाया तो अराजक तत्वों ने आकर उसे बिगाड़ दिया। जांच में सब साफ हो जाएगा।

  • लगाए कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे

आक्रोशित लड़कियों ने अपने हक के लिए लड़ते हुए कांग्रेस मुर्दाबाद,लूजर व बीजेपी जिंदाबाद,मोदी-योगी जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

  • सीओ सिटी बोले ज्यादा नहीं थी संख्या

कांग्रेस की रन फॉर मणिकर्णिका मैराथन में महानगर के विभिन्न कॉलेज की हजारों लड़कियों ने शिरकत की थी। वह भी बिना मास्क आदि के। बाद में पुरस्कार वितरण को लेकर बवाल भी हुआ। इस मामले में जब सीओ सिटी से पूछा गया कि क्या कोई कार्रवाई होगी तो उन्होंने कहा संख्या ज्यादा नहीं थी महज 100 डेढ़ सौ लड़कियां ही आई थी। उन्होंने यह भी कहा कि पुरस्कार वितरण में धांधली की कोई शिकायत नहीं है। अगर शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें - वास्तव में गुण्डों के लिए अनुपयोगी हैं योगी : स्वतंत्र देव सिंह

हि.स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0