बकरी चराने गए चार युवक यमुना में डूबे, तीन को बचाया, एक की तलाश जारी

थाना कुठौंद के ग्राम पतराही में जालौन देवी के पास यमुना नदी किनारे चार युवक बकरी चराने गए थे। जहां पर..

बकरी चराने गए चार युवक यमुना में डूबे, तीन को बचाया, एक की तलाश जारी

जालौन, 

थाना कुठौंद के ग्राम पतराही में जालौन देवी के पास यमुना नदी किनारे चार युवक बकरी चराने गए थे। जहां पर चारों युवक यमुना में नहाने लगे। इस दौरान वे डूब गए जिसमें से तीन को सकुशल बचाया गया। एक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- थोड़ा धैर्य रखे, यूपी में आने वाला है मॉनसून,  जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत 



गौरतलब है कि बकरी चराने गए चारों युवकों में से नहाते समय लोकेश पुत्र बालकराम उम्र 13 वर्ष डूबने लगा। देखते ही देखते चीख पुकार मच गई। डूब रहे युवक लोकेश को लाला सिंह सेंगर पुत्र महेश सिंह सेंगर बचाने के लिए गया तो वह भी डूबने लगा। इतने में यमुना किनारे स्थानीय गोताखोरों द्वारा लाला सिंह को बचा लिया गया। घटना की सूचना जैसे ही थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी को हुई, वे तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों द्वारा लोकेश की खोज करवाई जा रही है।

घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो गांव में मातम छा गया। चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण यमुना किनारे पहुंच गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि यमुना में युवकों के डूबने की सूचना मिली थी। एक की जान बचा ली गई है। लोकेश को खोजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- महोबाः बांध में नहाने गए दो दोस्त पानी मे डूबे एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

हिस

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0