गौवंश आधारित प्राकृतिक खेती विषय पर कृषक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

ब्लाक रामनगर में सबमिशान ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन त्वरित मक्का कार्यक्रम तथा कृषि सूचना तंत्र के सुदृढीकरण व...

Aug 7, 2024 - 00:26
Aug 7, 2024 - 00:43
 0  4
गौवंश आधारित प्राकृतिक खेती विषय पर कृषक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

किसानों के विकास को संकल्पित डबल इंजन की सरकार : कामेश्वर सिंह

चित्रकूट। जनपद दौरे पर आए भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह की मौजूदगी में राम शैय्या स्थित गौशाला में गौवंश आधारित प्राकृतिक खेती विषय पर कृषक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष ने लैना बाबा मंदिर में मत्था टेका।

मंगलवार को गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में उन्होंने बिहारा के प्रगतिशील किसान बंशगोपाल ओझा को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार किसानो के विकास के लिए संकल्पित प्रयास कर रही है। रासायनिक खाद व कीटनाशक से बीमारी बढ रही है। किसान सुपर फूड मोटे अनाजो का उत्पादन करें। गौवंश आधारित प्राकृतिक खेती से किसान की लागत कम होगी। उन्होंने कहा कि सभी किसान अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त को तिरंगा झण्डा जरूर फहराएं। प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार किसानों के साथ हर पल खड़ी हैं। इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रभारी आलोक पांडेय डॉ अश्विनी अवस्थी, रामसागर चतुर्वेदी, पीएन सिंह, निर्मलेन्द्र पांडेय, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, बांके बिहारी चौबे, अनूप त्रिपाठी, श्रवण पटेल, हीरो मिश्रा, भागवत त्रिपाठी सहित किसान मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0