आग से किसान की घर-गृहस्थी खाक

किसान के घर में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे तहसील क्षेत्र के...

May 7, 2024 - 01:06
May 7, 2024 - 01:07
 0  2
आग से किसान की घर-गृहस्थी खाक

मऊ (चित्रकूट)। किसान के घर में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे तहसील क्षेत्र के ग्राम पहाड़ी मुस्लिम पुरवा में छोटेलाल पुत्र दौलत के घर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई जो देखते देखते विकराल रूप धारण कर ली। गृहस्वामी छोटेलाल ने आनन फानन में अपने परिवार के सदस्यों को सुरक्षित घर से बाहर निकाला और गांव वालों की मदद से आग बुझाने में जुट गया। काफी मशक्कत के बाद लोग आग में काबू पा सके। सालभर की मेहनत खेती किसानी के बाद किसान छोटेलाल ने अपने परिवार के भरण पोषण के लिए जो भी मेहनत से कमाया था वो जलकर खाक हो गया। बताया कि आग से करीब तीन से चार लाख रुपए का नुकसान हुआ है। लेखपाल रावेंद्र सिंह ने बताया कि मुआयना कर लिया गया है। हर संभव मदद दिलाई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0