झाँसी : खदान धंसने से मलबे में दबी महिला श्रमिक की मौत

थाना बड़ागांव क्षेत्र स्थित दिगारा में एक खदान के अचानक धंस जाने से मलबे में दबकर महिला श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई..

झाँसी : खदान धंसने से मलबे में दबी महिला श्रमिक की मौत
झाँसी खदान (jhansi mine)

  • 8 घंटे तक रेस्क्यू के बाद नहीं मिला शव

थाना बड़ागांव क्षेत्र स्थित दिगारा में एक खदान के अचानक धंस जाने से मलबे में दबकर महिला श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पानी लेने गया उसका पति बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पत्थरों को हटाकर महिला के शव की तलाश का सिलसिला लगभग 8 घंटे से जारी है। खबर लिखे जाने तक शव नहीं मिला था।

यह भी पढ़ें - झाँसी, अखबार के संपादक पर फायरिंग, हत्या की आशंका के चलते लगाई सुरक्षा की गुहार

थाना बड़ागांव के ग्राम दिगारा में बड़ी संख्या में पत्थरों की विशाल खदानें हैं। इनमें लगातार पत्थर खनन का काम चलता रहता है। इनमें से दिगारा में आराजी नंबर 1424 में लगभग दस एकड़ की एक खदान श्याम स्टोन के नाम से मनीष जैन निवासी सिविल लाइंस झांसी की है। खदान का काम भूपेश शाह देखता है। खदान में हमेशा की तरह मंगलवार को पत्थर निकालने का काम मजदूरों द्वारा किया जा रहा था।

खदान में अन्य श्रमिकों के साथ मप्र के ओरछा के ग्राम जिजौरा निवासी सुनील अपनी 32 वर्षीय पत्नी माया के साथ काम कर रहा था। दोपहर करीब 12 बजे माया को खदान पर बैठा छोड़ कर सुनील पानी लेने चला गया। उसी समय अचानक खदान में कई फूट ऊंचाई पर अचानक मिट्टी और एक बड़ी चट्टान धसक कर पत्थरों के साथ तेज रफ्तार में गिरे।

यह भी पढ़ें - राम के अस्तित्व को न मानने वालों को राम मंदिर पर सवाल का अधिकार नहीं : साध्वी

इसके कारण माया को बचने का मौका नहीं मिला और वह मलबे में दब गई। जब सुनील पानी लेकर लौटा तो उसकी दुनिया बर्बाद हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और पांच एलएनटी व पोकलैंड मशीनों की सहायता से पत्थरों को हटाकर महिला के शव की तलाश का सिलसिला शुरू कर दिया। इस खबर से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और खदान पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद भी शव को निकाला नहीं जा सका था।

चर्चाएं तो यह भी सुनने में आई हैं कि मलबे में कुछ मजदूर और भी दबे हो सकते हैं। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। देर शाम तक आक्रोशित भीड़ के बढ़ने के साथ ही पुलिस ने भी मुस्तैदी के साथ मोर्चा संभाल लिया था।

इस सम्बंध में सीओ सदर अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि दोपहर में सूचना मिली थी कि दिगारा- शंकर गढ़ मार्ग पर एक खदान धंस गई है। उसके मलबे में एक महिला के दब जाने की भी सूचना है। मलबा हटाया जा रहा है। फिलहाल अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें - झाँसी : ग्रामीणों के समक्ष जीवामृत बनाने का प्रत्यक्ष प्रदर्शन

हि.स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1