डीएम ने सुनी जन समस्याएं, दिए निर्देश

डीएम अभिषेक आनंद ने जन सुनवाई के दौरान समस्याएं सुनीं...

Jun 7, 2024 - 01:07
Jun 7, 2024 - 01:08
 0  2
डीएम ने सुनी जन समस्याएं, दिए निर्देश

चित्रकूट(संवाददाता)। डीएम अभिषेक आनंद ने जन सुनवाई के दौरान समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।

डीएम अभिषेक आनंद ने गुरुवार कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष में जनसुनवाई के दौरान जन सामान्य की शिकायतें सुनीं। दूरभाष पर वार्ता कर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जो भी जन सुनवाई के दौरान समस्याएं आ रही है गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शसमय कराएं। यह भी कहा कि लाभार्थी को निस्तारण से संतुष्टि भी मिलनी चाहिए। इस अवसर पर एसडीएम मोहम्मद जसीम अहमद उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0