देश में कोरोना के मामले 5 लाख के पार, छह दिन में मामले हुए दोगुने

24 घंटे में आए कोरोना के 18,552 नए मामले || 384 लोगों की हुई मौत || देश में 2,95,880 मरीज इलाज के बाद हुए स्वस्थ

Jun 27, 2020 - 12:56
Jun 27, 2020 - 13:21
 0  6
देश में कोरोना के मामले 5 लाख के पार, छह दिन में मामले हुए दोगुने
Corona cases cross 5 lakhs in India
नई दिल्ली (हि.स.)
देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब पांच लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,552 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 5,08,953 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 384 लोगों की मौत हो गई। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 15,685 तक पहुंच गई है।  केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,97,387 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर भी है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,243 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देश में 2,95,880 कुल मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
 
राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के मरीजों की संख्या और बढ़ोतरी क्रम-
  1. अंडमान और निकोबार- 72(+13)
  2. आंध्रप्रदेश में 10,884(+605)
  3. अरुणाचल प्रदेश- 172(+12)
  4. असम- 6607(+286)
  5. बिहार- 8716(+303)
  6. चंडीगढ़-425(+2)
  7. छत्तीसगढ़- 2545(+93)
  8. दिल्ली- 77,240 (+3460)
  9. दादरा नगर हवेली और दमन व दीव- 163(+9)
  10. गोवा -1039(+44)
  11. गुजरात- 30,095 (575)
  12. हरियाणा- 12,884 (+421)
  13. हिमाचल प्रदेश- 864 (+25)
  14. झारखंड- 2292(+28)
  15. कर्नाटक- 11,005 (+445)
  16. केरल- 3876(+150)
  17. मध्यप्रदेश- 12,798(+202)
  18. महाराष्ट्र- 1,52,765 (+5024)
  19. मणिपुर-1075
  20. मिजोरम-145
  21. मेघालय-47
  22. नगालैंड- 371(+16)
  23. ओडिशा- 6180(+218)
  24. पुदुचेरी- 502
  25. पंजाब- 5957 (+188)
  26. राजस्थान- 16,660 (+364)
  27. सिक्किम -86(+1)
  28. तमिलनाडु- 74622
  29. तेलंगाना- 12,349 (+985)
  30. त्रिपुरा-1325(+35)
  31. जम्मू-कश्मीर-6762(+213)
  32. लद्दाख-946(+5)
  33. उत्तरप्रदेश में 20,943 (+750)
  34. उत्तराखंड -2725(+34)
  35. पश्चिम बंगाल में 16,190 (+542) मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 0
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.