कांग्रेस की प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा की बांदा में, इस दिन इंट्री होगी

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व मे जनपद बाँदा मे प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा 18 दिसम्बर को शाम को...

Dec 17, 2022 - 06:51
Dec 17, 2022 - 07:05
 0  1
कांग्रेस की प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा की बांदा में, इस दिन इंट्री होगी

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व मे जनपद बाँदा मे प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा 18 दिसम्बर को शाम को आ रही है। इसमे प्रदेश महासचिव राहुल राय प्रभारी सहित कई प्रांतीय पदाधिकारी भी रहेगे। इनका स्वागत तिन्दवारी रोड,मण्डी समिति के पास किया जायेगा। यात्रा का रात्रि विश्राम बाँदा नगर मे होगा।  

यह भी पढ़ें - दिल्ली से झांसी होते हुए बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाये जाने की मांग

जिला कांग्रेस कमेटी बाँदा के अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एड ने बताया कि अगले दिन 19 दिसम्बर को सुबह 9 बजे जजी चौराहा में डा अम्बेदकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करके पदयात्रा प्रारम्भ की जायेगी। यह यात्रा अशोक लाट चौराहा, संकट मोचन मन्दिर, जेल रोड चौराहा, किरण कालेज चौराहे, बलखण्डी नाका चौराहा, महेश्वरी देवी मंदिर चौक बाजार, गूलरनाका, श्रीमती इन्दिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर, बाबू लाल चौराहा, काली देवी मंदिर, अतर्रा चुंगी चौकी तक जायेगी।

यह भी पढ़ें - आत्महत्या करने से पहले इस महिला ने युवक को सौंप दी 3 माह की बच्ची, महिला को पुलिस ने ढूढ निकाला

इसके बाद प्रांतीय भारत जोडो़ यात्रा अतर्रा नगर के लिए प्रस्थान कर जायेगी। अतर्रा नगर में हिन्दू इन्टर कालेज से शान्ति धाम स्कूल तक प्रांतीय भारत जोडो पदयात्रा की जायेगी। जिला कांग्रेस कमेटी बाँदा के अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एड ने सभी कांग्रेस जनों  तथा पदाधिकारियो का इस यात्रा मे शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत देश की एकता और अखण्डता के लिए की जा भारत जोडो़ पदयात्रा (तपस्या) का संदेश जन मानस तक पहुंचाना है।

यह भी पढ़ें - दुल्हन लाने में युवक ने हर बाधा को किया पार, पैर टूटने पर प्लास्टर चढ़ा कर लिए सात फेरे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.