कांग्रेस ने बांदा में पहली बार नए चेहरों पर लगाया दांव, सदर सीट से व्यापारी को मौका

जनपद की चार विधानसभा सीटों में से तीन पर रविवार को कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने पहली बार जिले..

Jan 31, 2022 - 01:56
Jan 31, 2022 - 01:58
 0  7
कांग्रेस ने बांदा में पहली बार नए चेहरों पर लगाया दांव, सदर सीट से व्यापारी को मौका
कांग्रेस ने बांदा में पहली बार नए चेहरों पर लगाया दांव..

जनपद की चार विधानसभा सीटों में से तीन पर रविवार को कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने पहली बार जिले में पार्टी के वफादार कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है। खासकर बांदा सदर सीट से व्यापारी और बैश्य लक्ष्मी नारायण गुप्ता को चुनाव मैदान में उतार कर सभी दलों के समीकरण को गड़बड़ा दिया है।

यह भी पढ़ें - पिछले विधानसभा चुनाव में हमीरपुर की जनता ने बीजेपी को एकतरफा जीत दी थी

बांदा शहर सीट से घोषित किये गये प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण गुप्ता की साफ-सुथरी छवि है और वह व्यापारी वर्ग से आते हैं। साथ ही कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता है। पिछले 35 सालों से कांग्रेस से जुड़कर पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं। बांदा विधानसभा क्षेत्र में बैश्य मतदाता निर्णायक साबित होते हैं।

पार्टी ने इसीलिए सभी दलों से हटकर बैश्य प्रत्याशी पर भरोसा जताया है। इसी सीट पर कांग्रेस के टिकट पर स्वातंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बृजमोहन गुप्ता चुनाव जीते थे और गौरीशंकर को भी विधायक बनने का मौका मिला था। बैश्य समुदाय को खुश करने के लिए कांग्रेस ने लक्ष्मी नारायण गुप्ता को टिकट दिया है। इस सीट से बैश्य उम्मीदवार के चुनाव मैदान में आने से सभी दलों का समीकरण गड़बड़ा सकता है।

यह भी पढ़ें - बांदा के नरैनी सीट पर सस्पेंस बरकरार, किरण वर्मा ने किया नामांकन, दद्दू ने खरीदे पर्चे

इसी तरह नरैनी विधानसभा सुरक्षित सीट से पवन देवी कोरी को उम्मीदवार बनाया गया है। उत्तर प्रदेश की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने लड़की हूं लड़ सकती हूं कि नारे को बुलंद करते हुए  बांदा शहर के मोहल्ला बिजलीखेड़ा निवासी पवन देवी कोरी को अपना प्रत्याशी घोषित किया।

पवन देवी कोरी  जालौन जिले के कदौरा की  है इनकी प्राम्भिक शिक्षा कदौरा में हुई। इसके बाद उन्होंने बुंदेल खंड यूनिवर्सिटी उरई से स्नातक की पढ़ाई किया तत्पश्चात इन्होंने कानपुर यूनिवर्सिटी से एम ए तथा बी एड किया। 2006 से 2008 लखनऊ के प्राइवेट स्कूल में प्रधानाध्यापक रही। 2008 पवन देवी  ने कांग्रेस में अपनी प्रारंभिक सदस्यता ली थी और अपने राजनीति जीवन की शुरुआत किया यह मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस में अनसूचित मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं और चित्रकूट मंडल की प्रभारी हैं।

यह भी पढ़ें - भाजपा जन-मन की बात करती है और सपा गन की : स्वतंत्रदेव सिंह

इनकी शादी बांदा जिला शहर के बिजली खेड़ा मोहल्ले में हुई इनके पति का नाम राजेंद्र वर्मा यह पेशे से अध्यापक है। जो इस समय बजरंगपुर नगवारा प्राथमिक विद्यालय ब्लाक नरैनी में प्रधानाध्यापक है। पवन देवी ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का आभार जताते हुए कहा है कि मुझ छोटे कार्यकर्ता पर जो भरोसा उन्होंने जताया है मैं उस पर पूर्ण रूप से खरा उतरने की हर संभव कोशिश करूंगी। 

इसी तरह बबेरू क्षेत्र से कांग्रेस ने गजेंद्र सिंह पटेल को चुनाव मैदान में उतारा है। गजेंद्र सिंह जिला पंचायत के पूर्व सदस्य हैं। उन्होंने बसपा से राजनीति की शुरुआत की थी और कुछ ही वर्ष पहले उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की थी। बबेरू में भाजपा ने भी पिछड़े वर्ग पटेल प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। अभी सपा का प्रत्याशी आना बाकी है लेकिन कांग्रेस के प्रत्याशी गजेंद्र पटेल के चुनाव मैदान में आने से भाजपा का समीकरण गड़बड़ा सकता है। वहीं कांग्रेस ने अभी तक तिंदवारी सीट पर पत्ते नहीं खोले हैं।

यह भी पढ़ें - बहुजन समाज पार्टी नेता रंगनाथ मिश्र भाजपा में शामिल

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2