भाजपा जन-मन की बात करती है और सपा गन की : स्वतंत्रदेव सिंह

बसपा के कद्दावर नेता रंगनाथ मिश्र, सपा के पूर्व विधायक मनीष रावत और सपा के प्रत्याशी रह चुके मनोज कुमार प्रजापति ने शनिवार को..

Jan 29, 2022 - 06:31
Jan 29, 2022 - 06:32
 0  4
भाजपा जन-मन की बात करती है और सपा गन की : स्वतंत्रदेव सिंह
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई..
  • बसपा नेता रंगनाथ मिश्र और सपा के पूर्व विधायक मनीष रावत भाजपा में शामिल

बसपा के कद्दावर नेता रंगनाथ मिश्र, सपा के पूर्व विधायक मनीष रावत और सपा के प्रत्याशी रह चुके मनोज कुमार प्रजापति ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

यह भी पढ़ें - बहुजन समाज पार्टी नेता रंगनाथ मिश्र भाजपा में शामिल

इस मौके पर स्वतंत्रदेव ने कहा कि हम जन-मन की बात करते हैं। सपा गन की बात करती है। उन्होंने कहा कि आज अखिलेश को सुन रहा था, टोपी और पोटली लेकर टहल रहे है। पोटली हमारे पास भी है जिसमें गरीब और पिछड़े लोगों के लिए किए गए काम का हिसाब है। हमने गन्ना किसानों का भुगतान किया है। आपने अपमान किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई..

हजारों करोड़ का आप कर्ज लादते हैं, हम उसे चुकाते हैं। इन लोगों ने जमीन लुटवाया, किसानों की प्रगति को रुकवाया। हमने इसे रुकवाया और किसानों को खुशहाल करवाया। 2017 से पारदर्शी सरकार है। बिना भ्रष्टाचार, नौकरियां, पेंशन, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, आयुष्यमान योजना का कवच मिला है। इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता आनंद दुबे, मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सहप्रभारी हिमांशु दुबे मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें - अखिलेश को न कोरोना का टीका पसंद, न माथे पर टीका : केशव प्रसाद मौर्य

यह भी पढ़ें - ऊरानीपुर सीट से भाजपा और अपना दल-एस गठबंधन की प्रत्याशी बनी रश्मि आर्य

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई..

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1