सिविल जज सूर्यकान्तधर दुबे को दी गयी भावभीनी विदाई

लगभग डेढ़ वर्ष से चित्रकूट में कार्यरत सिविल जज सूर्यकान्तधर दुबे का बरेली तबादला हो गया...

सिविल जज सूर्यकान्तधर दुबे को दी गयी भावभीनी विदाई

चित्रकूट। लगभग डेढ़ वर्ष से चित्रकूट में कार्यरत सिविल जज सूर्यकान्तधर दुबे का बरेली तबादला हो गया। इसके बाद सोमवार को न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भाव भीनी विदाई दी।

सिविल जज सीडि सूर्यकान्तधर दुबे चित्रकूट में बीती 6 फरवरी 2023 को चित्रकूट स्थानान्नतरण पर आए थे। यहां उन्होंने बीती 6 फरवरी से 15 जून 2024 तक मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी का कार्यभार सम्भाला। इसके बाद 15 जून से वह सिविल जज सीडि की जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहे थे। विगत दिवस इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा उनका तबादला बरेली के लिए किया गया। इसी क्रम में सोमवार को सभी न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में जनपद न्यायाधीश विकास कुमार प्रथम ने उन्हें विदाई दी। जिला जज ने कहा कि बतौर न्यायिक अधिकारी सूर्यकान्तधर दुबे का कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा है। बार और बेंच के बेहतर समन्वय को बनाए रखने में वह कुशल हैं। इसके चलते अधिवक्ता और कर्मचारी भी उनसे संतुष्ट रहते हैं।

इस मौके पर समस्त न्यायिक अधिकारियों के अलावा दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जानकीशरण प्रजापति, महामंत्री मोहम्मद अनस अंसारी, अनिल सिंह गाजीपुरी, उपेन्द्र कुमार तिवारी, धीरेन्द्र शर्मा, गोविन्द प्रसाद, जितेन्द्र सिंह, पंकज श्रीवास्तव, रघुवीर कुमार द्विवेदी, गिरजा शरण तिवारी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0