प्रशिक्षणार्थियों को साइबर ठगी के प्रति किया जागरूकता

कर्वी सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत शिवरामपुर स्थित आरसेटी में बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्रशिक्षणार्थियों के लिए शिकायत निवारण तंत्र...

Feb 19, 2026 - 10:12
Feb 19, 2026 - 10:12
 0  8
प्रशिक्षणार्थियों को साइबर ठगी के प्रति किया जागरूकता

चित्रकूट। कर्वी सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत शिवरामपुर स्थित आरसेटी में बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्रशिक्षणार्थियों के लिए शिकायत निवारण तंत्र के बारे में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभाग कर रहे 70 प्रशिक्षणार्थियों को डिजिटल से संबंधित साइबर ठगी सहित तमाम तकनीकी जानकारी दी गई।

भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक प्रबंधक अरविन्द कुमार ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों को वित्तीय फ्रॉड,डिजिटल अरेस्ट एवं शिकायत निवारण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आरसेटी में बैंकर्स के लिए जिला स्तरीय मुद्रा प्रबंधन समिति की बैठक ली।जिसमें विभिन्न बैंकों के बैंकर्स को आरबीआई के सहायक प्रबंधक आनंद कबीर ने पेमेंट के डिजिटल तरीके और डिजिटल फ्रॉड से बचाव की जानकारी देकर जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन आरसेटी निदेशक ओम प्रकाश कुरील ने किया।इस मौके पर चित्रकूट मंडल के बांदा के अग्रणी जिला प्रबंधक रविशंकर, महोबा सरोज कुमार,हमीरपुर संगम मिश्रा एवं चित्रकूट अनुराग शर्मा मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0