सदन में नीलगाय, बंदरो से फसलों को नुकसान का उठाया मुद्दा
सदर विधायक ने विधानसभा के चौथे सत्र में विधाानसभा अध्यक्ष के समक्ष चित्रकूट सहित समूचे बुन्देलखंड में नीलगाय व बंदरो...
मेडिकल कालेज, नंदियो में गेट निर्माण की भी मांग
चित्रकूट। सदर विधायक ने विधानसभा के चौथे सत्र में विधाानसभा अध्यक्ष के समक्ष चित्रकूट सहित समूचे बुन्देलखंड में नीलगाय व बंदरो के आतंक से परेशान किसानों की समस्याओं का मुद्दा उठाया। जिले में मेडिकल कालेज व नदियों में जरूरत के अनुसार फाटक लगाए जाने की भी मांग उठाई।
बुधवार को सदर विधायक अनिल प्रधान ने विधानसभा के अध्यक्ष के समक्ष सवाल उठाया कि जनपद समेत पूरे बुन्देलखंड में नीलगाय व बंदरो का आतंक है। किसानों की फसले बरबाद हो रही है। वन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा। जीवो से फसलो की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाया जाए। अनवरत बहने वाली नदियो में चेकडैम निर्माण होने से सिल्ट जमा होने के चलते जल स्रोत बंद हो गए। नदियां सूख गई है। कहा कि मंदाकिनी व बाल्मीकि नदी में गेटयुक्त बांध बनाया जाए। जिससे बरसात में उन्हे खोलने से जीम सिल्ट साफ हो जाएगी। चेकडैमो के समीप अतिक्रमण हो रहा है। ग्राम पंचायतो में नगर पालिका का विस्तार हुआ है। जिनका विकास कराया जाए। विधायक ने राज्यपाल के समक्ष अभिभाषण में जनहित मुद्दो को संशोधित कर जोड़ने के लिए सदन के समक्ष प्रस्तुत किया। जिले में मेडिकल कालेज, दो सौ शैया खोह अस्पताल में व्यवस्था सही करने, डाक्टरो की तैनाती की जाए। जिससे रेफर सेंटर समाप्त हो। ग्रामीण व शहर में 24 घंटे बिजली पहुंचाई जाए। सड़क, पुल का निर्माण जहां नहीं हुआ है वहां कराया जाए। कामतानाथ परिक्रमा मार्ग में सुंदरीकरण हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
